Yamaha Bikes 2023 यामाहा ने लांच की भारत में दमदार बाइक जबरदस्त फीचर्स के साथ हुई एंट्री कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स के नए वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।बाइक में कई नई खूबियों को जोड़ा गया है। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा भारतीय ऑटो बाजार में अपनी तीन शानदार बाइक्स के साथ धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाइक निर्माता ने अपनी तीन अपडेटेड बाइक्स R15 V4, MT 15 और FZ-X लॉन्च कर दिया है। ये मॉडल्स 150cc सेगमेंट में आने वाले हैं और नए फीचर्स के तौर पर कई शानदार फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इन बाइक्स में किन फीचर्स को शामिल किया जा रहा है।
Yamaha Bikes 2023 FZ-X Version 4.0
.टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा मोटर भारतीय बाजार में जल्द ही 2023 FZ-X मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है. यह एक 150cc प्लेटफॉर्म पर आधारित है. यह नई बाइक डुअल-चैनल ABS से लैस होगी। यामाहा की नई FZ-X बाइक में ड्यूल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को स्टैंडर्ड या वैकल्पिक तौर पर दिया जा सकता है। यामाहा की नई FZ-X बाइक में ड्यूल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को स्टैंडर्ड या वैकल्पिक तौर पर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस बाइक में नया थ्री डी एमबलम. बेहतर एलईडी टेल लैंप. एबीएस. 140 एमएम का रियल रेडियल टायर. आरामदायक टू-लेवल सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 2023 यामाहा FZ-X की कीमत देश 1.40 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
Yamaha Bikes 2023 यामाहा ने लांच की भारत में दमदार बाइक जबरदस्त फीचर्स के साथ हुई एंट्री
Yamaha R15
Yamaha Motor India ने एक बार फिर देश में अपनी नई YZF-R15 V4 मोटरसाइकिल जबरदस्त फीचर्स के साथ लेकर आया है इसमें वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक के साथ वही 155cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी ने नई आर15 एम को कलर्ड टीएफटी मीटर के साथ लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल का इंजन 18.1bhp की मैक्सिमम पावर और 14.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी ने अपनी इस बाइक कि शुरूआती एकस शोरूम कीमत करीब 1.94 लाख रुपए रखी है।
Yamaha MT15
भारत में बाइक की दुनिया का बादशाह कहे जाने वाले Yamaha ने Yamaha MT-15 का नया वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में शानदार हैंडलिंग, बेहतरीन ऐक्सेलरेशन और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। यामाहा MT-15 Version 2.0 मोटरसाइकिल में लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 4-वाल्व के साथ 155 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। साथ में ड्यूल चैनल एबीएस. ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम. एलईडी टर्न इंडीकेटर्स. अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क. यूनी-लेवल सीट के साथ ग्रैब बार. असिस्ट एंड स्लिपर क्लच. एडवांस फुली डिजिटल एलसीडी मीटर जैसी खूबियां दी गयी हैं। Yamaha MT-15 Version 2.0 बाइक को शुरूआती एकस शोरूम कीमत करीब 1.68 लाख कीमत पर पेश किया गया है।
यह भी पढ़े
Honda City Facelift आ रही है मार्केट में धूम मचाने जल्द लांच होगी ,होगा ये कार जबरदस्त पॉवरट्रेन
Suzuki Gixxer: सुजुकी ने लॉन्च की अपनी 2023 Gixxer बाइक की पूरी रेंज, जानिए कितनी है कीमत?
Yamaha Bikes 2023 यामाहा ने लांच की भारत में दमदार बाइक जबरदस्त फीचर्स के साथ हुई एंट्री