Wheat Production 2023 : अगर आपको गेहू की खरीदी करना है तो आप अप्रैल में करे खरीदी होगा अधिक उत्पादन गेहू का। इस साल गेहूं का बंपर उत्पादन हाेने की उम्मीद की जा रही है। खेताें में फसल करीब-करीब तैयार है। अगले 15 दिन में नया गेहूं मंडी में आ जाएगा। मार्च के पहले हफ्ते से इसके आने की उम्मीद की जा रही है, हालांकि नया गेहूं आने के बाद भी भाव ज्यादा नहीं गिरेंगे। भाव कम हाेने की उम्मीद अप्रैल में की जा रही है।
कितना होगा गेहू भाव
दाम कितने गिरेंगे यह उस समय के बाजार व व्यापार पर निर्भर करेगा। अभी बाजार में गेहूं 2600 से 3000 रुपए क्विंटल तक मिल रहा है। यह समर्थन मूल्य 2150 के आसपास ही रहेगा। मतलब सालभर के लिए गेहूं खरीदकर रखने वालाें के लिए अप्रैल में खरीदारी करना सही रहेगा। साधारण गेहूं का भाव 2200 के आसपास व शरबती गेहूं का भाव 2500 के आसपास मिल जाएगा। अगर आपको गेहू की खरीदी करना है तो आप अप्रैल में करे खरीदी होगा अधिक उत्पादन गेहू का।
इस साल गेहू का उत्पादन
इस साल जिले में 322000 हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगी है, लक्ष्य 323000 हेक्टेयर का था। उप संचालक बीके मालवीय ने बताया कि अब तक जिले में फसल अच्छी है। उत्पादन भी भरपूर हाेने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक हर साल जिले में उत्पादन बढ़ता रहा है। मंडी में आवक भी हर साल बढ़ती रही है। इस साल भी अब तक फसल अच्छी है, हालांकि गर्मी जल्दी पड़ने से उत्पादन पर असर पड़ सकता है। इसके बाद भी उत्पादन पर ज्यादा असर हाेगा ऐसी आशंका कम ही है।
बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने या ओलावृष्टि हाेने की सूरत में उत्पादन गिर सकता है। किसान धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि इस साल बीते साल से ज्यादा अच्छी फसल है। 10 मार्च तक मंडी में नया गेहूं आ जाएगा। अप्रैल अंत तक ज्यादातर फसल आ जाएगी।
यह भी पढ़े –
WHEAT CROP गेहू की फसल का जायजा लेने पूसा पहुंचने बिल गेट्स , शोध कार्य की सराहना की
Wheat Production 2023 अगर आपको गेहू की खरीदी करना है तो आप अप्रैल में करे खरीदी होगा अधिक उत्पादन गेहू का