आलू Potato एक ऐसी सब्जी है जो सबको पसंद आती हैं ऐसे में आलू की खेती किसानो के लिए बहुत लाभकारी हैं। आलू Potato महंगा हो या सस्ता इसका प्रयोग सब करते हैं। आलू Potato की खेती रबी या शरदऋतु के मौसम में की जाती है। आलू की उपजने की क्षमता समय के मुताबिक सभी फसलों से ज्यादा है इसलिए इसको अकाल नाशक कहते हैं।
ये पोषक तत्वों का भण्डार है, जो बच्चों के साथ साथ बूढे तक को पोषण देता है। आलू को अच्छे पोष्टिक आहार के रूप में माना जाता है। आइए जानते हैं आलु की खेती सही ढंग से कैसे करे।
आलू Potato
आलू रोपने का सही समय
हस्त नक्षत्र के बाद और दीवाली तक आलू Potato रोपने का सही समय है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से लेकर दिसम्बर के आखिरी सप्ताह तक आलू की रोपनी की जाती है। लेकिन उपज को अधिक बनाने के लिए 5 नवम्बर से 20 नवम्बर के बिच ही सिंचाई के कार्य को पूरा कर लें।
बीज दर क्या रखे
बीज दर की बात करे तो आलू का दर कंद के वजन, दो पंक्तियों के बीच दूरी और हर लाइन में दो पौधों के बीच की दूरी से तय होता है। हर कंद 10 ग्राम से 30 ग्राम तक वजन वाले आलू की रोपनी करने पर निर्भर हैं। 10 क्विंटल से लेकर 30 क्विंटल तक आलू के कंद की आवश्यकता पड़ती है।
बीजोपचार
शीत-भंडार से आलू निकाल कर उसे त्रिपाल या फर्श पर हवादार जगह में फैलाकर एक सप्ताह तक जरूर रखना चाहिए। और उसमे से सड़े एवं कटे कंद को रोजाना निकालते रहना चाहिए। जब इसके कंद में अंकुरण निकलना शुरु हो जाय उसके बाद रासायनिक बीजोपचार के बाद ही रोपनी करनी प्रहभ करे।
रोपने की दूरी क्या हो:-
आलू के दो पंक्तियों के बीच में दूरी 40 सें.मी. से लेकर 600 सें.मी. तक ही रखें लेकिन, मक्का में आलू की खेती के लिए दो पंक्तियों के बीच की दूरी 60 सें.मी. रखें। यदि आपको ईख में आलू की खेती करनी हैं तो ईख की दो पंक्तियों के बीच की दूरी को देखते हुऐ ईख के दो पंक्तियों के बीच में 40 सें.मी. से 50 सें.मी. की अंतराल पर ही आलू की दो पंक्तियाँ रखनी चाहिए। छोटे कंद की आलू को 15 सें.मी. की दूरी तथा बड़े कंद को 20 सें.मी. की दूरी पर रोपनी चाहिए।
आलू Potato रोपने की विधि
आलू Potato रोपने के समय ही उसके ऊपर मिट्टी चढ़ाकर लगभग 15 सें.मी. ऊँचा बना दिया जाता है तथा उसे हल्का हल्का थप-थपा कर उसके ऊपर के मिट्ठी को दबा दिया जाता है ताकि मिट्टी की नमी बरकरार रहे तथा हमे सिंचाई करने में भी सुविधा मिले। बता दे, जिनके पास सुविधा हो तो वो बड़े खेत में पोटेटो प्लांटर से भी रोपनी कर सकते है। इसके सहायता से समय एवं श्रम दोनों की बचत की जा सकती है। और ये उपज को भी नुकसान नहीं पहुंचाता हैं।
अगर आप आलू Potato के साथ में मक्का लगाना चाहते है तो आलू की मेड ठीक से नीचे सटाकर आलू रोपनी करने के पाँच दिन के अंदर ही खुरपी से 30 सें.मी. की दूरी पर मक्का बीज की रोपाई भी कर दें। ऐसा करने से आलू के सिंचाई में भी आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
मक्का-आलू साथ में लगाने पर मक्का के लिए जायदा तथा आलू के लिए थोड़ा कम खाद की मात्रा का प्रयोग करना चाहिए ऐसा करने से दोनो की ग्रोथ में दिकत नहीं आयेगी। मक्का-आलू साथ लगाने पर एक ही खेत से एक ही साथ में और कम से कम लागत में आपको दोनों फसल की प्राप्ति हो जाती है।
साथ ही आलू Potato का क्षेत्रफल भी बढ़ सकता है। वही आपके बचे हुए खेत में दूसरी फसल लगायी जा सकती है। जिसे आपको अधिक मुनाफा हो सकता हैं।
रोग
आलू Potato के अंदर यह रोग खास करके लगता है जिसका नाम है विषाणु एक्स (पी.वी.एक्स)।
आइए जानते हैं कि आखिरकार इसके लक्षण क्या-क्या है जिससे कि आप समय रहते ही इस को दूर भगा सकते हैं और अपनी फसल को बचा सकते हैं।
- सबसे पहला लक्षण
- हल्के रंग से गहरे हरे रंग की चितकबरेपन की चकती के साथ पत्तियों में
- हल्के से मध्यम उग्रता वाला चितकबरापन दृष्टिगोचर होता है ।
- सामान्य हरे रंग के साथ इधर उधर फैला रहता है।
सिंचाई कैसे करे:-
हिंदी में एक कहावत कहा जाता है – आलू एवं मक्का दोनो ही पानी चाटते है – पीते नही है। इसलिए इसमें एक बार में कम पानी देना और अंतराल पर देना अधिक उपज के लिए लाभदायक हो सकता है। क्युकी इन की रोपनी में खाद की मात्रा अधिक रखी जाती है इसलिए रोपनी के 10 दिन बाद लेकिन 20 दिन के अंदर अंदर ही प्रथम सिंचाई अवश्यक रुप से करनी चाहिए।
ऐसा करने से अकुरण जल्दी होगा तथा प्रति पौधा कंद की संख्या में भी बढ़त हो जाती है जिसके कारण उपज में दो गुणी अधिक वृद्धि हो जाती है। प्रथम सिंचाई समय पर करने से खेत में डाले गए खाद का उपयोग फसलों द्वारा शुरुवात से ही जरूरत के अनुसार होने लगता है। 2 सिंचाई करने के बिच का वक्त खेत की मिट्टी की हालत एवं अपनी अनुभव के आधार पर अपने हिसाब से घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
लेकिन फिर भी 2 सिंचाई के बीच का अंतर 20 दिन से अधिक का न रखें। खुदाई के 10 दिन पहले ही सिंचाई बंद कर दें। ऐसा करने से खुदाई के वक्त कंद स्वच्छ एवम साफ़ निकलेंगे।
उपज का अनुमान:-
परिपक्वता के बीच एवं अनुशंसित फसल पनियमो को अपनाने पर रोपनी करने के 60 दिन बाद 100 क्विंटल, 75 दिन बाद 200 क्विंटल, 90 दिन बाद 300 क्विंटल तथा 105 दिन बाद 400 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त की जाती है। लेकिन अगर प्रथम सिंचाई आप रोपनी के 10 दिन बाद तथा 20 दिन के अंदर नहीं करते है तो इस उपज की आधी उपज होनी भी मुश्किल हो जायगी।