ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश मंडी भाव

Weather Alert: मानसून की दस्तक से पहले बादलों की गरज बनेगी आफत, IMD ने इन इलाकों में दी आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी

Weather Alert:
Weather Alert:

भारत सहित पूरे देश में इन दिनों गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को घरों से निकलना भी मुसीबत भरा शामिल हो रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर दक्षिणी भारत तक चिलचिलाती धूप और गर्मी आफत बनकर टूट रही है। दूसरी ओर राहत की बात यह की आगामी एक दो दिन में मानसून देश में दस्तक दे देगा,जिससे किसानों की फसलों को भरपेट पानी मिल सकेगा।

उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कुछ इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तरी राज्य हिमाचल में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। 27 मई को हिमाचल प्रदेश के मलाना में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री देखने को मिला हैू। शुक्रवार सुबह से मलाना में काले घने बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश और आंधी की संभावना बना है।

  • उत्तराखंड में फिर डेरा डालेंगे काले बादल, होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड के बद्रीनाथ में आज न्यूनतम तापमान -9 डिग्री और अधिकतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहेगा। बद्रीनाथ में 30 मई तक आंधी और तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड के चमोली में भी आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

  • प्रदेश में बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो न्यूनतम तापमान आज 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। आर्थिक राजधानी मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के चारों संभागों में दिनभर चिलचिलाती धूप खिली रही है, जिससे भारी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। आगे भी भीषण गर्मी की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button