Homeमध्यप्रदेश मंडी भावVegetable Soup : वेजिटेबल सूप | मिक्स वेजिटेबल सूप रेसिपी

Vegetable Soup : वेजिटेबल सूप | मिक्स वेजिटेबल सूप रेसिपी

Vegetable Soup : वेजिटेबल सूप | मिक्स वेजिटेबल सूप रेसिपी

ठंडी के सीजन में गरम गरम सूप पीने को मिल जाये तो मजा आ जाये | सूप ठंडी के मौसम ही पीना ज्यादा अच्छा लगता है | इसमें विटामिन A पाया जाता है जो हमारे आँखों के लिए बहोत फायदेमंद होता है विटामिन A की पूर्ति होने से रतौंधी नहीं होता है | साथ ही इसमें बहोत ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है |

मिक्स वेजिटेबल सूप पीने से शरीर का प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है | अगर आप वेट लॉस कर रहे है, तो आपके लिए बहोत ही हेल्दी डाइट है | मिक्सवेजिटेबल सूप पीने से वजन काफी तेजी से घटता है चलिए फटाफट सूप बनाना शुरू करते है | और देखते है सूप बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

वेजिटेबल सूप बनाने की सामग्री

पत्ता गोभी 1/4 कप ग्रेड किया हुआ
हरा प्याज 1/4 कप बारीक कटा हुआ
लहसुन और अदरक का पेस्ट 1 टेबलस्पून
गाजर 3 टेबलस्पून कटा हुआ
बीन्स 3 से 4 फाइन चॉप
कॉर्न 4 टेबलस्पून
शिमला मिर्च 3 टेबलस्पून
मटर 4 टेबलस्पून
कॉर्नफ्लोर का घोल 1/2 कप
काली मिर्च पाउडर 1/3 टेबलस्पून
रेड चिली फ्लैक्स 1/4 टेबलस्पून
हरा धनिया गार्निश के लिए
नमक स्वादनुसार
आयल 1 टेबलस्पून
पानी 2 ग्लास

वेजिटेबल सूप बनाने की विधि :

मिक्सवेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले सारे सब्जियों को अच्छे से वाश कर फाइन काट लेंगे | साथ में आधा कप पानी में कॉर्नफ्लोर को भी घोल कर रख लेंगे | सभी तैयारी पहले से करके गैस ऑन करेंगे और कड़ाई में आयल डालकर कड़ाई को गैस पर रख देंगे | इसके बाद आयल में प्याज डालकर कुछ सेकंड सॉते करेंगे फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर सॉते करेंगे | साथ में ग्रेड किया हुआ पत्ता गोभी, कटा हुआ गाजर, कटा हुआ बीन्स डालकर 1 मिनट तक चलाते हुए भूनेंगे |

Vegetable
Vegetable

इसके बाद पानी डालकर 3 से 4 मिनट ढककर पकाएंगे | 4 मिनट बाद कॉर्न, मटर, शिमला मिर्च, काली मिर्च का पाउडर, नमक डालकर 2 मिनट तक ढककर लो फ्लेम पर पकाएंगे | 2 मिनट बाद कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे साथ में चिली फ्लैकस् डाल देंगे | फिर से ढककर 2 मिनट तक पकाएंगे | 2 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे | टेस्टी एंड हेल्दी मिक्सवेजिटेबल सूप बनकर तैयार है | सूप को एक बॉउल में निकालकर ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, हरा प्याज के पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular