Urvashi Rautela In Pink Outfit : फोटोशूट के लिए उर्वशी रौतेला ने ब्लेजर के संग पहना ट्रांसपेरेंट टॉप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों खूब लाइमलाइट में है। अब उर्वशी ने कैंनेस फेस्टिवल को याद करते एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपना कातिलाना अंदाज दिखा रही है। उर्वशी रौतेला हमेशा से अपने फैशन सेंस और हॉटनेस के कारण सुर्ख़ियों में रहती हैं। उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस अंदाज से लाखों करोड़ों दर्शकों का दिल जीता हैं। आज वह उस मुकाम पर हैं, जहां फैंस उनकी एक झलक पाने के दीवाने रहते है। अब एक बार फिर से उर्वशी की वीडियो सामने आई है। अब उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं।
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना और अंदर ट्रांसपेरेंट टॉप पहना है। इसके साथ ही उन्होंने ग्लिटर शूज भी कैरी किए हैं। लुक की बात करें तो, उर्वशी ने बोल्ड मेकअप किया है और बालों का बन बनाया है। उर्वशी रौतेला का बोल्ड लुक साफ नजर आ रहा हैं।
उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो मे एक से बढ़कर एक पोज दिए है। इस लुक से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं। कुछ ही घंटों में लाखों लाइक आ चुकी हैं। फैंस ने जमकर कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने हॉट वीडियो , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा गॉर्जियस। फैंस के साथ कई बड़े बड़े सेलेब्स ने भी कमैंट्स किए हैं।