Urfi Javed Bold Look : उर्फी जावेद इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हैं। अपने बोल्ड अंदाज से वो हर किसी को हैरान कर चुकी हैं। उर्फी कब क्या कर जाएं ये किसी को भी पता नहीं हैं। समय के साथ उनका और भी बोल्ड होता जा रहा है। फैंस को हमेशा इस बात की फिक्र होती है कि अब वो क्या नया बम फोड़ने वाली हैं। इसी बीच वो एक बार फिर बवाल मचाती दिख रही हैं। इस बार उन्होंने जो किया उसे देखने के बाद आप उनके पहले के हर लुक को कम ही समझेगें। यकीन नहीं हो रहा है तो आप खुद ही देख सकते हैं।
उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपने नए कारनामें के साथ सामने आई हैं। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो बिना कपड़ों के नजर आ रही हैं। उर्फी ने सिर्फ एक अंडरवियर पहना है और वो एक राउंड सोफे पर बैठी हुई हैं। इस दौरान वो पूरी तरह से टाॅपलेस नजर आ रही हैं। उन्होंने महज दो शंख से खुद को फ्रंट से कवर किया है।
इस दौरान वो कैमरे के सामने देखते हुए पोज देती दिख रही हैं। वीडियो में वो किसी गार्डन में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं।
वीडियो देख भड़के फैंस
उर्फी जावेद के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उन पर काफी भड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उन्हें भला बुरा बोल रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट कर लिखा, ‘फिर से शुरू हो गई ये।‘ वहीं एक दूसरा लिखता है, ‘कमायत लाकर ही मानेगी ये।’ वहीं एक ने कहा, ‘अब इससे ज्यादा क्या ही होगा।’ अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा रहा है।