मध्यप्रदेश मंडी भाव

Travel:गुजरात का यह हिल स्टेशन उत्तराखंड से भी है सुंदर,कम खर्च मे परिवार के साथ घूम सकते है आप

Travel:गुजरात का यह हिल स्टेशन उत्तराखंड से भी है सुंदर,कम खर्च मे परिवार के साथ घूम सकते है आप

सर्दियों में अक्सर लोग किसी पहाड़ी स्थल पर घूमने जाते हैं। हिल स्टेशन पर बर्फीली वादियों के बीच ठंड और बर्फबारी में सर्दी की छुट्टियों का लुत्फ उठाते हैं। सर्दियां शुरू हो चुकी है और नया साल आने वाला है। दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में हिल स्टेशनों पर सैलानियों की भीड़ लगती है। लोग क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए हिल स्टेशन पर जाते हैं।

इस कारण इस मौसम में पहाड़ी जगहों पर जाने की सोच रहे हैं तो कोई ऐसा हिल स्टेशन चुनें, जहां बहुत अधिक भीड़ न हो। इसके अलावा वहां पहाड़, हरे भरे जंगल, झरने और खूबसूरत वादियां देखने को मिले।

 

Travel:गुजरात का यह हिल स्टेशन उत्तराखंड से भी है सुंदर,कम खर्च मे परिवार के साथ घूम सकते है आप
Travel:गुजरात का यह हिल स्टेशन उत्तराखंड से भी है सुंदर,कम खर्च मे परिवार के साथ घूम सकते है आप

images 2022 12 16T162858.104 1

कम पैसों में सर्दियों के मौसम में खूबसूरत हिल स्टेशन घूमने के लिए आप गुजरात की ओर रुख कर सकते हैं। जी हां, पर्यटन स्थलों के राज्य गुजरात में भी हिल स्टेशन है। भले ही गुजरात में एकमात्र हिल स्टेशन हो, लेकिन इसकी खूबसूरती आपका मन मुग्ध कर देगी। आइए जानते हैं गुजरात के एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा के बारे में।

सापुतारा हिल स्टेशन

गुजरात जंगलों, समुद्र किनारों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक जगहों के लिए मशहूर है। लेकिन गुजरात में सापुतारा हिल स्टेशन भी है। यह हिल स्टेशन बेहद सुंदर है। यहां देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं। सापुतारा हिल स्टेशन डांग जिले में स्थिति है। जिन लोगों को एडवेंचर का शौक है, उन्हें एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।

कैसे जाएं सापुतारा हिल स्टेशन

दिल्ली से सापुतारा हिल स्टेशन लगभग 1,287 किलोमीटर दूर है। यहां जाने में सड़क मार्ग से 24 घंटाे का समय लगेगा। सापुतारा के लिए आप ट्रेन से जा सकते हैं। बस सुविधा भी ले सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर हरे भरे जंगल, पहाड़, झरने और वादियां सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

हटगढ़ किला

सापुतारा से पांच किलोमीटर की दूरी पर हटगढ़ किला स्थित है। इस बेहद प्राचीन किले तक सैलानी ट्रैकिंग के जरिए पहुंच सकते हैं। यहां सैलानी आसपास के गांवों का नजारा देख सकते हैं। यहां से गंगा और जमुना के जलाशय भी नजर आते हैं। पर्यटन किले के ऊपर से पूरी घाटी और सुरगाना गांव के खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।

सापुतारा झील

यह जगह झील से भी समृद्ध है। यहां सापुतारा झील है, जो हिल स्टेशन से करीब 1.5 किमी दूर है। झील मानव निर्मित है, जहां बोटिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। यह जगह लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के तौर पर मशहूर है। बच्चों के लिए पार्क और खेल के मैदानों से घिरी इस झील के किनारे बहुत सारे फूड जोन, चाय के स्टॉल और खरीदारी के लिए स्थानीय बाजार सजती है।

सप्तश्रृंगी देवी मंदिर

सापुतारा हिल स्टेशन पर प्रसिद्ध सप्तश्रृंगी देवी मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यह मंदिर सात चोटियों से घिरा हुआ है। इस कारण मंदिर का नाम सप्तश्रृंगी माता या फिर सात चोटियों की माता के तौर पर प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां देवी खुद पर्वत के मुख पर एक चट्टान पर प्रकट हुई थीं। मंदिर में 18 हाथों में विभिन्न हथियारों को पकड़े हुए माता की 10 फीट लंबी प्रतिमा विद्यमान है। माता की प्रतिमा हमेशा सिंदूर से लेपित रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button