Today Sensex fell by 278.87 points and Nifty by 97.65 points | Share Market : लुढ़का बाजार, Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। पिछले तीन दिन से बढ़त के साथ खुल रहे शेयर मार्केट (Share Market) की चाल आज शुक्रवार को बदल गई। कारोबारी सप्ताह आखिरी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखाई दिए। ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहे हैं।
ताजा अपडेट के मुताबिक सुबह गिरावट के साथ शुरू हुआ शेयर मार्केट अभी भी गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदले सोने के भाव
सेंसेक्स 278.87 अंक की गिरावट के साथ 56632.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, इसमें 0.48 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इसी तरह निफ्टी 97.65 अंक की गिरावट के साथ 17294.95 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 0.56 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 22 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
आज ये कारोबारी सप्ताह ख़त्म हो जायेगा शनिवार रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मार्केट खुलेगा, इसलिए आखिरी दिन निवेशक उम्मीद करते हैं कि शेयरों में तेजी रहे लेकिन आज 22 अप्रैल 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 22 April 2022) खुला तो सेंसेक्स (Sensex) 587.79 अंक की गिरावट के साथ 57323.89 अंक के स्तर पर खुला और निफ्टी (Nifty) 176.30 अंक की गिरावट के साथ 17216.30 अंक के स्तर पर खुला।