Trending

26 जनवरी पर अपने घर में बनाए यह खास मिठाई, जाने रेसिपी

26 जनवरी :तिरंगा लस्सी

सबसे पहले दही में चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें और इसे अलग रख दें।
अब केसरिया रंग के लिए केसर के शरबत को अलग दही और चीनी के साथ ब्लेंड करें। इसके बाद हरे रंग के लिए खस शरबत को दही और चीनी के साथ ब्लेंड करें।

अब एक गिलास में पहले खस वाली दही और फिर सफेद दही और अंत में केसरिया रंग वाली दही को डालें। इसके ऊपर कटे पिस्ता डालकर सर्व करें।

तिरंगा पुलाव
तीन रंग का पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले कुछ देर के लिए चावल को पानी में भिगोकर रखें। अब चावल को तीन अलग भागों में बांट लें।

एक भाग पकाने के लिए पैन में घी गरम करके जीरा भूनें और फिर चावल और नमक डालकर पकाएं।
इसी तरह दूसरे भाग में चावल के साथ पिसी पालक और तीसरे भाग में टोमैटो चेकअप डालकर अलग-अलग पकाएं।

 

 

तिरंगा इडली
सबसे पहले मार्केट से इडली बैटर खरीदें और फिर इसे तीन अलग-अलग भाग में बांटे।एक भाग को सामान्य रहने दें और एक में हरा रंग और दूसरे में केसरिया रंग मिलाकर पानी डालें और घोल तैयार करें।

अब घी लगे इटली स्टीमर में हरे रंग के बैटर को डालकर दो मिनट तक पकाएं।इसके बाद हरे रंग के इडली के ऊपर सफेद रंग का बैटर डालकर पकाएं। अंत में इसी के ऊपर केसरिया रंग के बैटर को डालकर पकाएं।

तिरंगा पोहा
सबसे पहले पोहा को पानी में धोकर अलग रख लें।
अब एक पैन में गरम तेल में हींग, जीरा, राई, करी पत्ता, प्याज और हरी मिर्च डालें।

अब इसमें पोहा, नमक, नींबू का रस और मूंगफली डालें। पकने के बाद इसे तीन भाग में बांटे।
एक भाग में थोड़ा सा हरा रंग और दूसरे भाग में थोड़ा सा केसरिया रंग डालकर अलग-अलग थोड़ा और पकाएं।अब प्लेट में तीनों रंग के पोहा की लेयरिंग करके सर्व करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button