Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जर्मनी में मुनमुन दत्ता का रोड एक्सिडेंट, ‘बबीता जी’ को घुटने में लगी गहरी चोट। उर्फ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के फैंस उस वक्त से काफी परेशान हैं। जब मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक्सीडेंट की खबर दी है। जी हां तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर अपनी पहचान बना चुकीं बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता का एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टा अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी है।
दरअसल, मुनमुन को घूमने का काफी शौक है और वह आए दिन किसी न किसी टूर पर रहती हैं। इस बार वह यूरोप टूर में हैं। इसी दौरान जर्मनी में उनका एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें वह थोड़ी जख्मी भी हो गई हैं और अब वह अपने इस टूर को बीच में ही छोड़कर वापस अपने घर इंडिया लौट रही हैं।
मुनमुन की इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट उनकी हालचाल पूछ रहे हैं। बता दें मुनमुन दत्ता छोटे पर्दे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लगातार अपने फैंस को अपना अपडेट देती रहती हैं।
मुनमुन ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मुनमुन ने बताया कि जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था. मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है। इसलिए मुझे अपनी ट्रैवेल कम करना है और घर वापस जाना है। इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल वाली इमोजी भी लगाई है। जाहिर है कि ट्रिप के यूं अचानक खत्म होने से मुनमुन खुश नहीं हैं।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जर्मनी में मुनमुन दत्ता का रोड एक्सिडेंट, ‘बबीता जी’ को घुटने में लगी गहरी चोट
मुनमुन को घूमना काफी पसंद है
अभी दो दिन पहले ही मुनमुन स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन से जर्मनी गई थीं। उन्होंने उस लजीज खाने की एक तस्वीर भी शेयर की थी। बता दें कि मुनमुन को ट्रैवलिंग बहुत पसंद है और वो अक्सर अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जाया करती हैं।
यह भी पढ़े
Munmun Datta तारक मेहता फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ इंदौर में मामला दर्ज हुआ हुआ केस
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmahजर्मनी में मुनमुन दत्ता का रोड एक्सिडेंट, ‘बबीता जी’ को घुटने में लगी गहरी चोट