Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah खरीदा नया आशियाना शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें बबिता जी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इस वक्त बेहद खुश हैं। मुनमुन दत्ता ने हाल ही मुंबई में अपना आशियाना खरीदा है। उन्होंने दिवाली अपने इसी नए घर में मनाई थी। मुनमुन दत्ता ने अपने नए घर की खुशी फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की और एक खूबसूरत नोट भी लिखा।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah खरीदा नया आशियाना शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें बबिता जी ने
मुनमुन दत्ता काफी सालों से अपना घर खरीदना चाहती थीं और अब जाकर उनका सपना पूरा हुआ है। नोट के साथ मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर नए घर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐक्ट्रेस येलो और पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं।
मुनमुन ने लिखा था। नया घर नई शुरुआत। दिवाली की लेट पोस्ट। बेहद बिजी शूट शेड्यूल के बीच मैं अपने नए घर में शिफ्ट हुई। बीमार भी पड़ गई। लेकिन नए घर में एक नए सफर की शुरुआत। मैंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया, जिसकी बहुत जरूरत थी।
मां और परिवार के साथ वक्त बिताया। दिवाली मनाई। किसी की मदद के बिना ग्राउंड जीरो से शुरुआत करके आज मैं जहां भी हूं, उसके लिए खुद पर गर्व महसूस करती हूं। मेरी कड़ी मेहनत और लगन का फल मिला।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah खरीदा नया आशियाना शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें बबिता जी ने
मुनमुन दत्ता ने अपने घर का थीम व्हाइट पर रखा है। दीवारों से लेकर फर्श और पर्दे तक सब कुछ व्हाइट थीम पर है। मुनमुन दत्ता का लिविंग रूम लाइटन ग्रे शेड में है। एक्ट्रेस के घर की दीवारों पर लगी खूबसूरत पेंटिंग्स को देखकर लगता है कि उन्हें इसका बहुत शौक है। इसके अलावा उन्होंने स्टाइलिश झूमर और आर्ट पीस से अपने लिविंग रूम को सुंदर बनाया है।
यह भी पढ़े
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टप्पू उर्फ राज अनादकट ने छोड़ दिया शो! बोले- सस्पेंस अच्छा है
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल दिलीप जोशी का छलका दर्द, बोले- याद आती है दया
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah खरीदा नया आशियाना शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें बबिता जी ने