Surya Shukra Mangal Gochar June 2022 : जून के महीना ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से बहुत ही ज्यादा खास होता है। अब बता दें कि महीने की शुरुआत में ही शनि अपने वक्री अवस्था में आ चुके हैं।
वहीं 15 जून को सूर्यदेव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 18 जून को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 27 जून को मंगल अपना राशि परिवर्तन करेंगे। जून के महीने में ग्रहों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है।
Surya Shukra Mangal Gochar June 2022 : इन राशियों की बदलेगी स्थिति –
वृषभ – 16 जून के बाद वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और जून के महीने में आपको आपके पार्टनर की चिंता होगी।
मिथुन – मिथुन राशि वालों का इस महीने की शुरुआत में मन परेशान हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको समस्या हो सकती है।
कर्क – जून के महीने में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। माता से धन लाभ होगा।
सिंह – सिंह राशि का जातकों का मन अशांत हो सकता है। वाहन सुख के योग बन रहे है। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ा कार्य सफल होगा।
कन्या – कन्या राशि वालों के 16 जून के बाद मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
तुला – तुला राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। 28 जून के बाद अपने जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक – 16 जून के बाद वृश्चिक राशि वालों के गुस्से में कमी आएगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। 28 जून के बाद आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है।
मकर – मकर राशि के जातकों के धैर्य में कमी आ सकती है। आपको शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही आय में वृद्धि के योग भी बनेंगे।
कुंभ – 18 जून के बाद कुंभ राशि वालों को माता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। संपत्ति धन लाभ के योग बन रहे है।
By :Jyoti