Sonam Kapoor Baby Shower Cancel: सोनम कपूर का बेबी शावर हुआ कैंसल, इस वजह से लिया फैसला
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले लंदन में बेबी शॉवर की पार्टी रखी थी। इसके बाद मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ भी उनका गोदभराई का फंक्शन होने वाला था, लेकिन अब इसे कैंसल कर दिया गया है।
अभिनेत्री सोनम कपूर इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। जब से उन्होंने ये जानकारी साझा की है कि वह मां बनने वाली हैं, तब से फैंस को भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में लंदन में सोनम ने अपने दोस्तों के लिए बेबी शावर की पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं लेकिन और इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि एक बार फिर से सोनम कपूर का बेबी शॉवर उनकी मौसी कविता सिंह के यहां होने वाला है और इसे लेकर काफी जोरो-शोरो से तैयारियां चल रही थीं। 17 जुलाई यानी आज उनकी गोदभराई का फंक्शन था लेकिन इसे कैंसल कर दिया गया है।
इस वजह से कैंसल हुआ सोनम कपूर का गोदभराई फंक्शन
अभिनेत्री सोनम कपूर के इस बेबी शॉवर में कई बॉलीवुड के सितारें भी शामिल होने वाले थे। सोनम कपूर के इस फंक्शन को उनके पापा अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करने वाले थे। यानी कपूर फैमिली में काफी धूम-धड़ाका होने वाला था लेकिन जानकारी सामने आई है कि कोरोना के प्रति सावधानी बरतते हुए एक्ट्रेस और उनके परिवार ने बेबी शॉवर के फंक्शन को कैंसल करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते पार्टी को रद्द कर दिया गया है।
मार्च में दी थी खुशखबरी
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग अपने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए मार्च महीने मे दी थी, इसके बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं और वह गर्भावस्था के दौरान की अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड में अपने अलग हटकर फैशन सैंस के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी फोटोशूट में भी एक अलग स्टाइल गोल सेट किया है।
महत्वपूर्ण खबरे
Bold Web Series: हद से ज्यादा बोल्ड हैं इन ऐप्स की वेब सीरीज, भूलकर भी न देखें परिवार के साथ
अन्वेषी जैन के Bo*ld Web Series सीन देखकर भड़के पापा, एक कॉल के बाद रो पड़ीं एक्ट्रेस