Sawan2023इस वर्ष सावन पर्व 2 माह तक मनाया जाएगा,जाने सावन पर्व से जुडी सारी जानकारी। भगवान शिव के भक्तों को सावन का महीना बेहद पसंद आता है। क्योंकि सावन शिव जी को समर्पित है। इस महीने में शिव जी की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए उनकी विशेष पूजा आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सावन के दिनों में भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं सारी इच्छा भगवान शिव जी पूर्ण करते हैं।इस वर्ष 2023 में अधिक मास लगने जा रहा है। जिस वजह से सावन का पर्व कुल 2 महीने तक मनाया जाएगा। जिसके बहुत से कारण है।
Sawan2023इस वर्ष सावन पर्व 2 माह तक मनाया जाएगा,जाने सावन पर्व से जुडी सारी जानकारी।
इस बार 2 महीने तक क्यों मनाए जा रहे हैं सावन ?
इस वर्ष 2023 में महीनों की संख्या 13 रहेगी। ऐसे में सावन का महीना अधिक मास को लगेगा। जिस वजह से सावन के चार सोमवार की जगह इस बार 8 सोमवार पडने वाले है। जिनकी शुरुआत 10 जुलाई से होने जा रही है। इस साल 2023 में सावन के दिनों में मणिकांचन योग बन रहा है। जो कि बेहद दुर्लभ माना गया है। ऐसे में सावन के दिनों में आप भगवान शिव की तन-मन-धन से भक्ति करके पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। और मणिकांचन योग के दुर्लभ कारनो से बचा जा सकता है।
सावन के इन महीने में ऐसा माना जाता है, कि भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार जल्दी सुनते हैं। जिस वजह से सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण रहता है। सावन के दिनों में कावड़ यात्रा का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान भगवान शिव के भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और उनकी पूरी श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं और कृपा प्राप्त करते हैं।
यह भी पढ़े :-
सावन 2023 का सोमवार कब-कब पड़ रहा है?
:- सावन सोमवार में पड़ने वाला सबसे पहला सोमवार10 जुलाई को आ रहा है।
:- सावन सोमवार में पड़ने वाला दूसरा सोमवार 17 जुलाई को आ रहा है।
:- सावन सोमवार में पड़ने वाला तीसरा सोमवार24 जुलाई को आ रहा है।
:- सावन सोमवार में पड़ने वाला चौथा सोमवार 31 जुलाई को आ रहा है।
:-सावन सोमवार में पड़ने वाला पांचवा सोमवार 07 अगस्त को आ रहा है।
:-सावन सोमवार में पड़ने वाला छठा सोमवार14 अगस्त को आ रहा है।
:-सावन सोमवार में पड़ने वाला सातवां सोमवार 21 अगस्त को आ रहा है।
:-सावन सोमवार में पड़ने वाला आठवां सोमवार 28 अगस्त को आ रहा है।
यह भी पढ़े :-
Sawan Health Tips: सावन के दौरान डाइट में शामिल करें ये चीजें, व्रत में भी हेल्थ रहेगी अच्छी
Sawan:शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए सावन माह में रोजाना कर लें ये खास उपाय
Sawan2023इस वर्ष सावन पर्व 2 माह तक मनाया जाएगा,जाने सावन पर्व से जुडी सारी जानकारी।