16 जून 2022 सरसों का भाव: नमस्कार किसान भाइयों, क्या आपको आज का सरसों (Mustard) का भाव (Rate) पता है? यदि नही, तो आपको इस पोस्ट में देश की सभी प्रमुख अनाज मंडियों में चल रहे सरसों के ताजा भावों की जानकारी मंडी अनुसार प्रदान की गई है। इस बार देश में सरसों की फसल (Mustard Crop) का बम्पर उत्पादक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
खाद्य तेलों की कीमतों में आई गिरावट का असर बाजार में सरसों की कीमतों पर देखा गया। सरसों और तेल में अधिक गिरावट तो दर्ज नहीं की गई। वहीं, खल में गिरावट पर लिवाली बढ़ने से कीमतों में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों से बीते दिनों घरेलू बाजार में तेल और तिलहन के दाम में नरमी रही।
Also Read Rashifal : 13 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
जिसके कारण सरसों और सरसों तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं। अब लेवाल उत्सुकता दिखा रहे हैं। वहीं, लगातार भावों मे नरमी देखते हुए किसानों ने अपनी फसल रोक रखी है। आज सरसों की आवक भी देश के बाजारों में पिछले सत्र के मुकाबले कम थी।
जयपुर के बेंचमार्क बाजार में 42 फीसदी कंडीशन्ड सरसों का भाव आज 6975-7000 रुपये प्रति क्विंटल (जीएसटी को छोड़कर) पर स्थिर रहा। सरसों का तेल एक्सपेलर 1421-1422 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर और कच्ची घानी की कीमत भी 1431-1432 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर स्थिर रही, जबकि सरसों के खली की कीमत 25 रुपये की गिरावट के साथ 2675-2700 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रही थी।
Also Read Bhojpuri Hot Video: अक्षरा और पवन सिंह ने एक साथ किया धमाकेदार डांस, गर्दा उड़ा रहा वीडियो
देश भर में सरसों की आवक 80 किलो के लगभग 3 लाख बोरी थी, जो पिछले सत्र से 40,000 टन कम है। राजस्थान के प्रमुख बाजारों में 1.50 लाख बोरी सरसों की आवक हुई और सरसों की आवक मध्य प्रदेश में 15,000 बोरी, यूपी में 50,000 बोरी और हरियाणा और पंजाब में 35,000 बोरी, गुजरात में 10,000 बोरी और अन्य बाजारों में 30000 लाख बोरी हुई।