Sarso Rate Today :सरसो के भाव ने बनाया रिकॉर्ड हुए 6000 रु के पार ,जानिए आज के ताज़ा मंडी रेट सरसों में बड़ी तेजी की बजाय हल्का हल्का सुधार बनने की संभावना है। बाजार में ठीक ऐसा ही देखने को मिला है। सरसों के भाव पिछले दो दिन में 25- 25 रुपये बढ़े हैं। विदेशी बाजारों में तेल तिलहन को लेकर चल रहा माहौल अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। अल नीनो से चाहे पाम तेल का उत्पादन कम हो या ना हो लेकिन कम होने की चिंता जरूर बनी हुई है। जिससे तिलहनों के भाव को सहारा मिल रहा है। आज की रिपोर्ट में हम तेल तिलहन के बाजार की हर खबर को जानेंगे।
घरेलु बाजार में भाव (price in domestic market)
तेल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में शुक्रवार को (Sarso Rate Today) की कीमतों में हल्का सुधार आया। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये तेज होकर दाम 5,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि भरतपुर में बाजार सुस्त ही बना रहा। ब्रांडेड तेल मिलों ने भी सरसों की खरीद कीमतों में लगातार दूसरे दिन 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव उछलकर 5700 के हो गए। सरसों की आवक 7 लाख बोरी पर स्थिर चल रही हैं।
यह भी पढ़िए – PMKSN : सरकार ने किया बड़ा ट्वीट नहीं मिलेंगा अब 14वी क़िस्त का पैसा, जानिए आखिर क्या है पूरी बात
Sarso Rate Today :सरसो के भाव ने बनाया रिकॉर्ड हुए 6000 रु के पार ,जानिए आज के ताज़ा मंडी रेट
हाजिर मंडियों के ताजा भाव(Latest rates of spot markets)
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 4600 रावला मंडी में सरसों का रेट 4600 जैतसर मंडी में सरसों का भाव 4450 गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 4657 पीलीबंगा मंडी में सरसों का रेट 4450 श्री विजयनगर मंडी में सरसों का भाव 4539 गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव 4598 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 4753, घड़साना मंडी में सरसों का भाव 4695 और भरतपुर मंडी में सरसों का भाव ₹4890 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो भट्टू मंडी में (Sarso Rate Today) सरसों का भाव 4670 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 4641 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 4691 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 4747 टोहाना मंडी में सरसों का भाव 4716 गुना मंडी में सरसों का भाव 4631 रेवाड़ी मंडी में सरसों का भाव 5000 उचाना मंडी में सरसों का भाव 4785 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।