Homeब्रेकिंग न्यूज़साप्ताहिक राशिफल: 19 जून तक इन राशि वालों को मिलेगी करियर में...

साप्ताहिक राशिफल: 19 जून तक इन राशि वालों को मिलेगी करियर में अपार तरक्की, नए अवसरों के योग

Saptahik Rashifal June 2022: जून का यह सप्ताह कई राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। इस सप्ताह कई राशि वालों को नौकरी में तरक्की व धन लाभ के योग बनेंगे। जानें इन राशियों के बारे में-

weekly horoscope 13 19 june 2022 1655087720

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal 13-19 June 2022: आज सोमवार 13 जून 2022 से नया सप्ताह शुरू हो गया है। इस सप्ताह कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस सप्ताह कई राशि वालों को  करियर में तरक्की के साथ नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। जानें 13-19 जून तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव हो सकता है। किसी को उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। प्रमोशन की प्रतीक्षा करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ- इस सप्ताह आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को मेहनत से सफलता हासिल होगी। व्यापार को गति मिल सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मिथुन- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। सरकारी कामकाज में लापरवाही न करें। इस सप्ताह आपका बॉस आपसे प्रसन्न रह सकता है। जीवनसाथ के सेहत का विशेष ख्याल रखें।

कर्क– इस सप्ताह आपको विशेष सम्मान हासिल हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को 19 जून से पहले शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यशैली में निखार आएगा।

सिंह– सिंह राशि वालों को नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की बॉस के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

कन्या– इस सप्ताह आपको अहंकार से बचना चाहिए। ऑफिस में आपके कामकाज पर पैनी नजर रहने वाली है। वाद-विवाद से बचें। इस सप्ताह आप किसी बड़े काम का हिस्सा बन सकते हैं।

तुला– इस सप्ताह आप किसी का दिल न दुखाएं। दूसरों के साथ तालमेल बनाकर रखना अच्छा होगा। खर्चों पर काबू रखें। संपत्ति विवाद को टालना बेहतर होगा। नई नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है।

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए भागदौड़ भरा हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास साबित नहीं होगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु- धनु राशि वालों को इस सप्ताह धन खर्च से लेकर निवेश तक की प्लानिंग करनी चाहिए। मेहनत से ही लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। पैसों का लेन-देन करने में विशेष सावधानी बरतें। अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

मकर– जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। जरूरतमंदों की क्षमतानुसार मदद करें। नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। कारोबार में कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

मीन- इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों को खुद पर विश्वास रखना होगा। आपका आत्मविश्वास आपको नौकरी में तरक्की दिला सकता है। किसी भी तरह की जिद से बचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular