Homeब्रेकिंग न्यूज़आने वाले 21 दिन इन 4 राशि वालों के लिए भारी, बहुत...

आने वाले 21 दिन इन 4 राशि वालों के लिए भारी, बहुत बचकर पार करें समय

Mangal Gochar Mars Transit Rashi Parivartan : ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक है।

आने वाले 21 दिन इन 4 राशि वालों के लिए भारी, बहुत बचकर पार करें समय

इस खबर को सुनें

0:00
/
2:12

Mangal Gochar in Mesh Rashi: मंगल ग्रह ने 27 जून 2022 को मेष राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में मंगल 10 अगस्त तक रहेंगे। मंगल के मेष राशि से राहु के साथ युति बन रही है। मंगल व राहु की युति अंगारक योग का निर्माण कर रही है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद अशुभ माना गया है। जानें किन राशियों के लोग इस अवधि में रहें सतर्क-

1. वृषभ- वृषभ राशि के 12वें भाव में मंगल ग्रह ने प्रवेश किया है। जिसके चलते आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। इस अवधि में नौकरी-पेशा करने वाले जातक सतर्क रहें। व्यापारियों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। शत्रु हावी हो सकते हैं।

 

2. कन्या- मंगल गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में हुआ है। जिसका प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वाद-विवाद से बचकर रहें। वाणी पर संयम बरतें।

3. तुला- मंगल का गोचर आपकी राशि के सप्तम भाव में हुआ है। जिसके कारण आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ेगा। मन उदास रह सकता है।

 

4. वृश्चिक– वृश्चिक राशि के छठवें भाव में मंगल गोचर हुआ है। जिसके कारण आपको अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी व व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

महत्वपूर्ण खबरे

PMKSN: किसानों का 12वीं किस्त का भी इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएगा पैसा, जानिए डिटेल

Web Series actress : वेब सीरीज में बोल्ड सीन देकर इन अभिनेत्रियों ने मचाया तहलका, बवाल

Central Bank of India Job Notification 2022 – Degree Completed Seekers Attention | Fees & Exam were Neglected!!!

Smartphone Under 24000: 108MP कैमरा, 8GB RAM, 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आते हैं ये फोन, कीमत 24000 रुपये से कम

Oil price: औंधे मुंह आ रही सरसों तेल के रेट, देखें अभी के ताजा प्राइस

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular