नई दिल्ली : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और नेशनल क्रश के नाम से जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर कई खबरें सामने आ रही है।सुनने में आया है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में फहाद फासिल के अलावा एक और खतरनाक विलेन की एंट्री होने वाली हैं। आज हम अपने इस रिपोर्ट में बताएंगे कुछ खास बातें। इस फिल्म में दूसरे विलेन के रोल में तमिल फिल्मों के धांसू अभिनेता विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति खूब एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं। विजय सेतुपति साउथ सिनेमा के एक दमदार सितारे हैं। जो मास्टर और विक्रम जैसी फिल्मों के चलते हिंदी दर्शकों का भी दिल जीत चुके हैं।
Pushpa Part – 2