PM Fasal Bima Yojana : किसानो की मौज करवाने सरकार का बड़ा फैसला, इस तारीख को डलने जा रही फसल बीमा की राशि मध्य प्रदेश के लाखों किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले कुछ सालों से लगातार आर्थिक हानि उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार फसल बीमा योजना के मार्फत इस आर्थिक क्षति की पूर्ति जल्द करने वाली है। किसानों को इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फसल बीमा योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को योजना का क्लेम भुगतान करने वाली है।
अंतिम तैयारी पर है बीमा कंपनी
आपकी जानकारी के लिए बता दे की फसल बीमा भुगतान PM Fasal Bima Yojana को लेकर फसल बीमा कंपनी एवं प्रदेश सरकार अंतिम तैयारियां कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi प्रदेश के किसानों को फसल बीमा क्लेम के 3000 करोड़ों रुपए की राशि का वितरण करेंगे।रबी और खरीफ की फसलें वर्ष 2021-22 में अतिवृष्टि के कारण प्रभावित हुई थीं। सरकार ने उक्त वर्ष में न्यूनतम एक हजार रुपये का फसल बीमा देने का प्रावधान किया था। इसके कारण 44 लाख किसानों ने बीमा कराया।
12 जून को किया जाएगा फसल बीमा वितरण
PM Fasal Bima Yojana का लाभ प्रतेक किसान को मिलना चाहिए फसल बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि 12 जून को राजगढ़ में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस मंच से प्रदेश सरकार हाल ही में सीएम ब्याज माफी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेगी। इसके साथ ही इसी दिन यानी कि 12 जून को ही फसल बीमा वितरण PM Fasal Bima Yojana का कार्यक्रम भी इसी मंच से किया जाएगा।ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने हाल ही में 11.9 लाख किसानों की 2,123 करोड़ रुपये की ब्याज माफी देने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लगभग तीन हजार करोड़ रुपये के बीमा दावे मंजूर हुए हैं। अब बीमा की राशि किसानों के खातों में अंतरित PM Fasal Bima Yojana की जानी है।
सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को दिया जायेंगा फसल बीमा योजना का लाभ
हमें प्राप्त के जानकारी के अनुसार प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को अगले माह 3000 करोड़ रुपये का फसल बीमा PM Fasal Bima Yojana मिलेगा। वर्ष 2021-22 में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित खरीफ और रबी फसलें प्रभावित हुई थीं। सरकार ने सर्वे कराकर बीमा कंपनियों को दावे प्रस्तुत किए थे, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया है।राजगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को फसल बीमा PM Fasal Bima Yojana योजना का लाभ दिया जाएगा।
ये भी पढ़िए- कई दसको बाद सरिया सीमेंट की कीमतों में तगड़ी गिरावट, यहाँ एक क्लीक में देखिये सरिया सीमेंट के ताजा रेट
क्यों देती है सरकार फसल बीमा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत राशि वितरण ओलावृष्टि राहत राशि वितरण के दौरान किसानों से संवाद करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ हर दम खड़ी है। किसानों को जल्द ही फसल बीमा PM Fasal Bima Yojana का लाभ भी दिलाया जाएगा। इसके लिए कलेक्टरों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।वर्ष 2023 की फसल कटाई प्रयोग के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ भी किसानों को दिलाया जाएगा। इसीलिए फसल बीमा के वितरण में देरी हुई। अब फसल कटाई सर्वे की रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी है।