Petrol-Diesel Price: एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए थे और उसके बाद से तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. आइए जानते हैं कि प्रमुख शहरों में पेट्रोल ओर डीजल के क्या .
दाम चल रहे हैं
नई दिल्ली:
Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के दाम जारी कर दिए हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. कुछ समय पहले ही सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी. एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए थे और ये अभी तक स्थिर बने हुए हैं. आइए जानते हैं कि प्रमुख शहरों में पेट्रोल ओर डीजल के क्या दाम चल रहे हैं.
कुछ प्रमुख शहरों में तेल के रेट
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं और तभी से लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा ‘RSP-पेट्रोल पंप का कोड’. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.
राजस्थान में पेट्रोल डीलर्स के विरोध के चलते राज्यभर में मंगलवार को पेट्रोल पंप तीन घंटें के लिये बंद रहेंगे. डीलर्स एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी . राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन (आरपीडीए) के आह्वान पर राज्यभर के लगभग 6700 पेट्रोल पंप रात 8 बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेंगे और इस दौरान कोई भी डीलर डिपो से ईंधन नहीं खरीदेगा.