Nokia 2660 Flipपेश है नोकिआ फ्लिप फोन 4G इंटरनेट के साथ, जाने क्या है। खास इस फ़ोन मेंसबसे पुराना मॉडल नोकिया अपने ग्राहक के दिलों को जीतने के लिए एक बार फिर शानदार फोन लेकर आया है| ये फोन नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन है| इसमें दो स्क्रीन दी गई है, जिसमें फ्रंट फेस और इंटरनल स्क्रीन शामिल है| ग्राहकों के लिए इसे 5 कलर ऑप्शन को मार्किट में लॉन्च किया गया है,जिसमें ब्लैक, ब्लू, रेड, लश ग्रीन और पॉप पिंक शामिल हैं | यूरोप में फिलहाल नए दोनों कलर वेरिएंट्स को लांच किया गया है | नए में लश ग्रीन और पॉप पिंक मार्किट में लांच किये जा रहे हैं, इसके अलावा तीनों पहले ही लांच किये जा चुके हैं| ये एक 4G सपोर्ट फोन है जिसमें आप बातें कर सकते हैं |
इसका साइज छोटा होने की वजह से इसे रखने में परेशानी नहीं होती है | नोकिया का ये फ्लिप फोन बेहतरीन बैटरी पावर बैकअप के साथ लांच किया गया है | फोन में VGA कैमरा मिलता है | फोन के बाहर वाली स्क्रीन 1.77 इंच की दी गयी है और अंदर का स्क्रीन साइज 2.8 इंच दिया हुआ है | इसके अलावा इसमें कैमरा कुछ ज्यादा खास नहीं दिया गया है लेकिन इसकी कीमत के हिसाब से 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है | यदि आप बेसिक फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं,तो कम कीमत में ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है |
यह भी पढ़े :-
Motorola Moto G Stylus 2023: 16 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा मोटोरोला का नया फोन, जानें खूबी
WTC Final 2023 के लिए इंग्लैड रवाना हुई टीम इंडिया, जानें कोच समेत किन-किन खिलाड़ियो ने भरी उड़ान
“Nokia Edge Mini Smartphone”:- नोकिया के Nokia Edge मॉडल ने मोबाइल मार्केट में मचाया बवंडर !
Nokia 2660 Flip की क्या है कीमत
भारत मेंNokia 2660फ्लिप फोन की कीमत 4699 रूपए है,वहीँ यूरोप में इसे 64.99 पाउंड (करीब 6,661 रुपये) में बेचा जा रहा है, नए कलर वैरियंट के भारत में आने की अभी आधिकारिक पुष्टि पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त नहीं हुई है | यह डिवाइस UnisocT107 प्रोसेसर पर काम करता है | इस फ़ोन के स्टोरेज और रैम की बात करें तो फोन में 48MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है| अगर आपको ये स्टोरेज कम लग रही है तो आप मेमोरी कार्ड की मदद से इसे 32GB तक बढ़ा सकते हैं | बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 1450mAh की बैटरी दी गई है | इसके साथ ही 2.7W की चार्जिंग भी दी जा रही है|
फोन S30+ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है | इस Nokia 2660 Flip फोन में दो स्क्रीन मिलती हैं, जिसमें 2.8 इंच का QVGA प्राथमिक डिस्प्ले और 1.77 इंच का द्वितीयक डिस्प्ले मिलता है, जो बाहर की तरफ है |Nokia 2660 Flip इसका कैमरा तो बहुत ज्यादा खास नहीं है, लेकिन इसकी कीमत के हिसाब से ठीक है,इस फ्लिप फोन में 0.3 मेगापिक्सल का VGA रियर कैमरा दिया गया है इसके साथ ही अँधेरे में फोटो खींचने के लिए अलग से LED फ़्लैश लाइट दी गयी है जो बहुत काम की है|
यह भी पढ़े :-
20 KA GULABI NOTE : 20 के गुलाबी नोट से हो रहे है मालामाल जानिए तरीका