New Maize Variety :मानसून को देखते हुए मक्का की टॉप 3 उन्नत किस्मो की करे बुआई ,70 से 90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बम्फर पैदावार New Maize Variety :भारत में गेहूं और धान के बाद सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसलों में से एक मक्का है। मक्का पर कई मल्टीनेशनल कंपनियां आधारित है और देश सहित विदेशों में भी मक्के की डिमांड बढ़ गई है। इसी कारण से अधिकांश किसान मक्की की खेती के प्रति आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन इसमें एक चुनौती आती है, वह है बेस्ट क्वालिटी का बीज चुनना। लेकिन अब किसानों कि इस समस्या का भी समाधान हो गया हैं, क्योंकि वैज्ञानिकों ने नई 3 वैरायटी (New Maize Variety) पेश की है, जो मौसम के अनुकूल है और ज्यादा उत्पादन देने में भी सक्षम है। आज हम आपको इन 3 मक्के की 3 शानदार नई किस्म के बारे में बता रहे हैं…
D. 941 मक्का वैरायटी
यह संकुलित किस्म का मक्का है। इसकी खेती हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में की जाती है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इस किस्म की मक्का का उत्पादन शुरू हो चुका है। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 40 से 45 क्विंटल फसल प्राप्त होता है। इसके फसल को तैयार होने में 80-85 दिन का समय लगता है।
HM – 11 मक्का वैरायटी
ये थोड़ी देर से पकने वाली किस्म है, जिसमें 95 से 120 दिनों तक का समय लग सकता है। हाइब्रिड मक्का की ये उन्नत किस्म कई रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म की खासियत ये है कि ये अच्छी पैदावार तो देती ही है। साथ ही संक्रमण रोधी होने की वजह से इस किस्म से मक्का की खेती (Maize Cultivation) करने पर किसानों को लागत भी कम पड़ती है। हाइब्रिड मक्का का ये वेरिएंट उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि क्षेत्रों में प्रसिद्ध है। किसान इस किस्म से 70 से 90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन किया जा सकता है।
New Maize Variety :मानसून को देखते हुए मक्का की टॉप 3 उन्नत किस्मो की करे बुआई ,70 से 90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बम्फर पैदावार
DHM – 117 मक्का वैरायटी
मक्के की यह प्रजाति सबसे ज्यादा दिनों में तैयार होने वाली है | यह किस्म 95 से 100 दिनों में पककर तैयार हो जाती है | इसका उत्पादन 60 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है | इस प्रजाति के मक्के का बीज हल्का पीला होता है |