MS dhoni birthday : 42वे बर्थडे पर धोनी ने बताई अपने दिल की ये बड़ी बात, बात सुनकर आप भी रह जाओंगे हैरान भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात जुलाई (शुक्रवार) को 42 साल के हो गए। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई को चेन्नई बनाया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। भारत को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान के हीरो नहीं हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी उनका उतना ही जलवा है।
एक साल में 50 करोड़ कमाते है MS धोनी(MS Dhoni earns 50 crores in a year)
सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोनी हर महीने चार करोड़ रुपये कमाते हैं। वह साल भर में करीब 50 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आईपीएल में खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने के बाद वह दो बार आईपीएल में चेन्नई को चैंपियन बना चुके हैं। इससे उनकी ब्रांड वैल्यू काफी है। अगर वह अगले साल भी आईपीएल में खेलते हैं तो उनकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी।
धोनी ने बताई अपने दिल की बात(Dhoni told his heart)
आपको बता दे की धोनी ने उनके जन्मदिन पर ये एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए ये बताया कि उन्हें ऊंचाई से बहुत डर लगता है। इसके बावजूद धोनी ने जवानों के साथ उस वक्त फैन जंप भी किया। जब वह नीचे से ऊपर आए तो उन्होंने कहा कि इस वर्दी में कुछ खास है। शायद इस वर्दी का कमाल है जो मुझे बिल्कुल डर नहीं लगा। इसके साथ ही धोनी ने कहा कि मैं बचपन से ही सेना में जाना चाहता था। रांची में आर्मी एरिया में अक्सर चला जाता था। वहां जाकर मैं जवानों को देखकर सोचता था कि एक दिन मैं भी ऐसा ही बनूंगा।साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी को भारतीय सेना के टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी।
धोनी को पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा जा चूका है(Dhoni has been awarded the Padma Bhushan Award)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी को साल 2018 में पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस अवॉर्ड को लेने के लिए एमएस धोनी मानद रैंक लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी पहनकर गए थे। जैसे ही एमएस धोनी का नाम पुकारा गया तो वह सेना के जवान की तरह गए और ये पुरस्कार लेकर आए। इस अवॉर्ड को हासिल करने क बाद धोनी ने कहा था कि उन्हें काफी खुशी हुई कि उन्हें ये अवॉर्ड मिला और इस वर्दी को पहनकर उन्होंने अवॉर्ड हासिल किया ये उनके लिए गर्व की बात है।