MP POLICE 500 उप निरीक्षकों की अगस्त से शुरू होगी भर्ती, जाने डिटेल, मध्य प्रदेश में आरक्षकों के बाद पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती भी जल्द शुरू होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय नियमावली तैयार कर रहा है। इसे इसी माह के अंत तक कर्मचारी चयन मंडल को भेजा जाएगा। मंडल द्वारा अगस्त में 500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि शारीरिक दक्षता के मापदंड पहले की तरह ही रहेंगे। इतना जरूर है कि पहली बार शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी।
MP POLICE 500 उप निरीक्षकों की अगस्त से शुरू होगी भर्ती, जाने डिटेल
पुलिस मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव पिछले वर्ष राज्य कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन मंडल के पास अन्य परीक्षाओं का दबाव होने के कारण लगभग आठ माह बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा आचार संहिता लागू होने के पहले कराने की तैयारी है लेकिन इसी बीच आरक्षकों की भर्ती के लिए भी शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इस कारण कोई एक परीक्षा आगे बढ़ानी पड़ सकती है। आचार संहिता लागू होने के पहले भर्ती नहीं हो पाई तो फिर अगले वर्ष फरवरी-मार्च तक ही भर्ती हो पाएगी।
यह भी पढे:-Police Constable Bharti पुलिस विभाग ने 10वी पास के लिए 7090 पदों पर भर्ती हुई शुरू, जाने डिटेल
MP POLICE 500 उप निरीक्षकों की अगस्त से शुरू होगी भर्ती, जाने डिटेल
एमपी पुलिस एसआई भर्ती काफी समय से थी अटकी
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में उप निरीक्षकों की भर्ती पिछली बार सन 2016 में हुई थी। उसके बाद से लेकर अब तक भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी नहीं मिली। पुलिस मुख्यालय इससे पहले 5 बार प्रस्ताव भेज चुका है। यही कारण है कि इस बार प्रस्ताव भेजने से पहले अधिकारियों ने अनौपचारिक मुलाकात कर ली थी। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि प्रमोशन में आरक्षण विवाद के कारण सब इंस्पेक्टरों का प्रमोशन नहीं हो रहा था। इसलिए पद रिक्त नहीं हो रहे थे। जबकि व्यवहारिक तौर पर उन्हें इंस्पेक्टर का प्रभार दिया जा चुका था। इसलिए प्रैक्टिकली पद रिक्त है।
MP POLICE 500 उप निरीक्षकों की अगस्त से शुरू होगी भर्ती, जाने डिटेल
जाने क्या हुआ है बदलाव
इसके लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार के अंक मिलाकर प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 10 से 12 प्रतिशत साक्षात्कार के होंगे।पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2012 के पहले तक शारीरिक दक्षता के अंकों को जोड़कर ही प्रावीण्य सूची बनती थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया था। अब यह माना जा रहा है कि बौद्धिक क्षमता के साथ ही शारीरिक दक्षता भी जितनी अच्छी होगी, पुलिस की कार्यक्षमता उतनी ही बेहतर रहेगी। इसी कारण दोनों को समान महत्व दिया जा रहा है।
MP POLICE 500 उप निरीक्षकों की अगस्त से शुरू होगी भर्ती, जाने डिटेल
MP POLICE 500 उप निरीक्षकों की अगस्त से शुरू होगी भर्ती, जाने डिटेल