मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक अज्ञात युवक जिला अस्पताल के अंदर देर रात छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे कर गायब हो जाता है। हाल के दिनों में कई मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से छेड़छाड़ की शिकायत की है।
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक अज्ञात युवक जिला अस्पताल के अंदर देर रात छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे कर गायब हो जाता है। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में आधी रात के बाद पहुंचकर महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ कर उनके शरीर को छू कर पूछता है कि ठीक लग रहा है या नहीं। अस्पताल में भर्ती कई महिला मरीजों ने शिकायत की तो अस्पताल प्रबंधन ने अब एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। मरीजों का कहना है कि रात को आसामाजिक तत्व अस्पताल में आकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील शब्द कहते हैं।
बुरहानपुर जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से अक्सर महिला मरीज रात में छेड़छाड़ की शिकायत करती हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात शख्सकरीब 10 बजे लेकर 2 बजे की बीच अस्पताल में घुस जाता है और महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ करता है। शिकायत करने पर महिला कर्मचारी ने एक युवक को पकड़ा, लेकिन वह भाग निकला। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि रात में 10 बजे से 2 बजे बीच इस तरह की घटना होती है।
बताया जा रहा है कि शख्स महिला मरीजों के साथ रुके पुरुष तीमारदारों को वार्ड से बाहर कर देता है और खुद अंदर जाकर महिला मरीजों के शरीर को छू कर पूछता है कि ठीक लग रहा है या नहीं। कुछ समय पहले भी जिला अस्पताल में छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। विरोध और शिकायत करने के बाद मामला थम गया था। लेकिन एक बार फिर से महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेश ने कहा, ”मामला मेरे संज्ञान में आया है। हमने सुरक्षा के लिए इंतजाम किए हैं। साथ ही मामले की जांच कर पता लगा रहे हैं कि कौन वार्ड में गया था। एफआईआर दर्ज की जाएगी।”
महत्वपूर्ण खबरे
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हो गए जारी, चेक कर लें आपके शहर में क्या है दाम
Aaj ka Rashifal: कैसा आपका दिन, क्या है मेष वृष कर्क कन्या कुंभ मीन का हाल
Sariya ke bhav : अभी नहीं तो कभी नहीं, इतने सस्ते मिल रहे हैं सरिया-सीमेंट-ईंट, फटाफट बनवाएं मकान
New Web Series: पति की बेवफाई से दुखी पत्नी ने गैर मर्द के साथ बनाएं संबंध, मुफ्त में देखे वेब सीरीज
Top Web Series: एम एक्स प्लेयर पर इस वेब सीरीज देखकर आप हो जाएगे शर्म से लाल, आश्रम को भी छोड़ा पीछे
Sneha भाभी की यह Webseries के दीवाने हुए लोग, घर वालो के सामने मत देखना इसे
New Web Series 2022: दूसरे मर्दो के साथ पत्नी बनाती थी संबंध, ऐसे खुल गया फिर दोनों का राज