MP Mandi Bhav: MP के इस मंडी में सोयाबीन बिका 9400 रूपये, क्या सोयाबिन फिर तोड़ेगी सारे रिकार्ड मंगलवार को कृषि उपज मंडी के खुलने पर बंपर आवक हुई। मंडी में करीब 30 हजार क्विंटल की आवक हुई।
पाडलिया निवासी किसान कमल का पीला सोना अर्थात सोयाबीन देखकर सारे व्यापारी इस सोयाबीन पर टूट पड़े।
सोयाबीन 9400 रुपये क्विंटल में शैलेष कुमार सुशील कुमार रांका द्वारा खरीदा गया।
चना को छोड़ कर सभी अनाज में बढ़ोतरी रही। मंडी में सभी तरह के चना की आवक 2000 क्विंटल हुई थी।
कांटा वाला चना के दाम 4201 से लेकर 4655 रुपये तक रहे थे।
इसी तरह शरबती गेहूं 2554 से लेकर 5300 तक के दाम में बिका।
इसी तरह लोकवन गेहूं 2000 से लेकर 2353 रुपये तक बिका।
इसी तरह मसूर के दाम 2701 से 6480 थे।
आष्टा मंडी भाव
फसल | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | मॉडल भाव |
सोयाबीन | 4330 | 9400 | 7700 |
मसूर | 2701 | 6480 | 6400 |
राई | 5700 | 6380 | 8000 |
मक्का | 1950 | 2115 | 2040 |
मैथी | 4040 | 4560 | – |