Homeब्रेकिंग न्यूज़MP गेहूं मंडीभाव:MP में मंडी भाव क्या रहे, यहां जानिए

MP गेहूं मंडीभाव:MP में मंडी भाव क्या रहे, यहां जानिए

MP:भोपाल की करोंद अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की आवक बढ़ गई। करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं बिकने आया। आवक बढ़ने के साथ ही अच्छी क्वालिटी के गेहूं के दाम भी ज्यादा रहे। अन्नपूर्णा क्वालिटी के गेहूं के भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। व्यापारियों का कहना है कि अब लोकल में गेहूं खरीदने वालों की डिमांड बढ़ गई है। इस कारण अच्छी क्वालिटी का गेहूं ऊंचे भाव में बिक रहा है। शुक्रवार को गेहूं की आवक दो हजार क्विंटल तक पहुंच गई। मंगलवार को 8 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी।

मंडी व्यापारी संजीव जैन ने बताया, अन्नपूर्णा क्वालिटी के भाव 2050 से 2400 रुपए क्विंटल तक रहे। किसानों को अच्छे माल की अच्छी कीमत मिली। एक दिन में भाव में 100 रुपए क्विंटल तक बढ़ोतरी रही। लोकवन, मिल और मालवा राज क्वालिटी का गेहूं भी अच्छे भाव पर बिका। लोकल में गेहूं की डिमांड बढ़ने के कारण रेट भी बढ़े हैं। बुधवार को करोंद मंडी में देसी और कांटा वैरायटी के चने की आवक करीब 500 क्विंटल रही। किसानों को 4600 से 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिले।

भोपाल में ये रहे भाव

अनाज आज की आवक
मिल क्वालिटी गेहूं 1925-1975
अन्नपूर्णा क्वालिटी गेहूं 2050-2400
लोकवन क्वालिटी गेहूं 2050-2300
मालवा राज क्वालिटी गेहूं 1925-2000
शरबती क्वालिटी गेहूं 3000-3500
चना (देसी/कांटा) 4600-4700 (रुपए प्रति क्विंटल)
इंदौर के मंडी भाव

जिंस आज का भाव
गेहूं 1750-3301
चना 3800-9130
डालर चना 8700-9705
सोयाबीन 6690-7690
आलू 188-1300
लहसुन 189-3249
प्याज 220-957
मिर्ची 8910-9100 (रुपए प्रति क्विंटल)
​​​​मुरैना मंडी भाव

मुरैना में सरसों 6500 रुपए क्विंटल तक ही बिक पा रही। जिले में सरसों की बंपर आवक है। गेहूं 2050 रुपए तक बिका।

जिंस आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
सरसों अधिकतम 6685, न्यूनतम-6390- मॉडल-6500
गेहूं अधिकतम 2069, न्यूनतम 2042, मॉडल 2050
बाजरा अधिकतम 2143, न्यूनतम-1989, मॉडल 2040 (रुपए प्रति क्विंटल)
​​​​​गुना मंडी भाव

गुना में बुधवार को मंडी में जमकर आवक हुई। मंडी पहुंचने वाली ट्रॉलियों की संख्या इतनी बढ़ गई कि कुछ ट्रॉलियों को दशहरा मैदान में खड़ा करना पड़ा। अब अगले चार दिन के लिए मंडी बंद रहेगी। गुरुवार को अम्बेडकर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर मंडी बंद रहेगी। मंडी अब सोमवार को ही खुलेगी। बुधवार को जहां गेहूं के भाव में कमी आई तो धनिया और सरसों के भाव बढ़े। लगभग 25 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular