Homeमध्यप्रदेश मंडी भावMP Chunav Survey 2023 अबकी बार किसकी सरकार 3 सर्वे रिपोर्ट...

MP Chunav Survey 2023 अबकी बार किसकी सरकार 3 सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाए BJP के होश देखे रिपोर्ट

MP Chunav Survey 2023 अबकी बार किसकी सरकार 3 सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाए BJP के होश देखे रिपोर्ट मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में किसकी सरकार बनेगी? विधानसभा चुनाव से पहले इस सवाल पर लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक तीन सर्वे रिपोर्ट सामने आई हैं। जिनमें से दो एमपी विधानसभा के लिए हैं। जबकि एक सर्वे मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए हैं। सर्वे रिपोर्ट के बाद राज्य में बीजेपी और कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, लेकिन कमलनाथ की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। 2020 में शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से प्रदेश की सीएम बने। अब दोनों ही दल राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर सर्वे रिपोर्ट में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं।

विधानसभा चुनाव में अभी करीब 4 महीने का समय है। 4 महीने पहले तीन अलग-अलग संस्थाओं ने राज्य में सर्वे किए हैं। किसी में कांटे की टक्कर बताई गई है तो किसी सर्वे में कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है। तीनों सर्वों की रिपोर्ट राजनीतिक पार्टियों के लिए चौंकाने वाली है। हालांकि दो सर्वे बीजेपी को बढ़त मिलने का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े – PM Jan Dhan Yojana अचानक पैसों की है जरूरत तो न लें टेंशन, प्रधानमंत्री जन धन योजना से ले लोन, जाने कैसे करे अप्लाई 

MP Chunav Survey 2023  अबकी बार किसकी सरकार 3 सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाए BJP के होश देखे रिपोर्ट
MP Chunav Survey 2023 अबकी बार किसकी सरकार 3 सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाए BJP के होश देखे रिपोर्ट

MP Chunav Survey 2023  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सर्वे किया है। मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इन सीटों पर लोगों की राय ली गई है। सर्वे के अनुसार, अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो मध्य प्रदेश में बीजेपी को झटका लग सकता है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी को 22 से 24 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस के खाते में पांच से सात सीटें जा सकती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 28 सीटें जीती थी। कांग्रेस केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। छिंदवाड़ा कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलनाथ का गढ़ है।

यह भी पढ़े – Honda Activa 7G नए टेक्नोलॉजी और लक्ज़री फीचर्स ने चुराया पापा की परियो का दिल धांसू लुक के साथ मार्केट में मारेगी एंट्री

MP Chunav Survey 2023  राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों दलों के बीच सीटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राज्य में एक बार फिर से 2018 वाले हालात बन सकते हैं। बता दें कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 114 जबकि बीजेपी को 109 सीटें मिली थी। वहीं, मुख्यमंत्री के रूप में लोगों ने सबसे ज्यादा वोट शिवराज सिंह चौहान को दिया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 12 फीसदी लोगों ने ही सीएम के चेहरे के रुप में देखना चाहते हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता में गिरावट नहीं आई है।

MP Chunav Survey 2023  अबकी बार किसकी सरकार 3 सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाए BJP के होश देखे रिपोर्ट
MP Chunav Survey 2023 अबकी बार किसकी सरकार 3 सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाए BJP के होश देखे रिपोर्ट

MP Chunav Survey 2023  राज्य में बीजेपी की सरकार एक बार फिर से बन सकती है। हालांकि सीटों में ज्यादा अंतर नहीं होगा। सर्वे के अनुसार, बीजेपी को राज्य में 119 से 129 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को सर्वे में 45 फीसदी वोट शेयर मिलता दिखाया गया है। वहीं, कांग्रेस को 94 से 104 सीटें मिलती दिखाई रही हैं। कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं, चार से नौ सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़े – मध्यप्रदेश में अब ट्रैन से भोपाल का सफर मात्र 1 घंटे में ,इन जिलों में बिछेगी 262km की रेलवे लाइन ,रेल किराया भी लगेगा कम

MP Chunav Survey 2023 अबकी बार किसकी सरकार 3 सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाए BJP के होश देखे रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular