Mission Chandrayaan 3 :चन्द्रमा पर लहराएगा देश का तिरंगा ,आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3 ,बस कुछ ही देर में भरेगा उड़ान देखिए लाइव अपडेट अंतरिक्ष (Space) की दुनिया में भारत आज इतिहास रचने वाला है. कुछ घंटों बाद आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 मिशन की लॉन्चिंग होगी. मिशन की रिवर्स काउंटिंग जारी है. चंद्रयान थ्री की लॉन्चिंग के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है. कुछ घंटों पर भारत के श्री हरिकोटा से ये लॉन्च होने जा रहा है. ISRO अपने ड्रीम प्रोजेक्ट चंद्रयान 3 को लॉन्च करने जा रहा है. चंद्रयान-3 दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा की ओर जाने के लिए पृथ्वी से उड़ान भरेगा. करीब 45 से 50 दिन की यात्रा करने के बाद चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग होगी. लॉन्चिंग से पहले वैज्ञानिकों की टीम इसरो में डटी है. प्रधानमंत्री मोदी भी लगातार वैज्ञानिकों के संपर्क में हैं. श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 उड़ान भरेगा और 23 अगस्त के बाद कभी भी धरती से 3 लाख किलोमीटर दूर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. 4 साल में दूसरी बार भारत अपना मिशम मून लॉन्च कर रहा है जिसमें कई जरूरी बदलाव किए गए हैं. आइए इससे जुड़े बड़े अपडेट जानते हैं.
आज है भारत के लिए खास दिन (Today is a special day for India)
14 जुलाई 2023 का दिन भारत के लिए खास है, क्योंकि इस दिन दोपहर को घड़ी में 2.35 बजते ही भारत के चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर (Satish Dhawan Space Center) से लॉन्च किया जाएगा। इंडियन रिसर्च स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान 3 मिशन 2023 (Chandrayaan 3 Mission 2023) को लॉन्च करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और चंद्रयान 3 की काउंट डाउन शुरू हो चुकी है।
पहला चंद्रयान मिशन (first chandrayaan mission)
चंद्रयान 3 चांद को लेकर इसरो का तीसरा अंतरिक्ष अभियान है। इस कार्यक्रम को भारतीय चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के नाम से भी जाना जाता है। इसके अंतर्गत पहले भी चंद्रयान और चंद्रयान 2 भेजे जा चुके हैं। भारत ने अपना पहला चंद्र अभियान चंद्रयान (Chandrayaan) 2008 में भेजा था। उस पर एक ऑर्बिटर और इम्पैक्ट प्रोब भी था, लेकिन यह शेकलटन क्रेटर के पास क्रैश हो गया था।
यह भी पढ़िए – BAGHESVAR DHAM नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा के कार्यक्रम में भगदड़,मची,5 लाख से ज्यादा लोग थे मौजूद
Mission Chandrayaan 3 :चन्द्रमा पर लहराएगा देश का तिरंगा ,आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3 ,बस कुछ ही देर में भरेगा उड़ान देखिए लाइव अपडेट
दूसरा चंद्रयान मिशन (second chandrayaan mission)
इसके बाद 2019 में चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) को लॉन्च किया गया था। इस को ऑर्बिटर, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ प्रक्षेपित किया गया। लेकिन जब इसने चांद की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग की कोशिश की, तो विक्रम लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया। 3 महीने बाद नासा के उपग्रह ने इसके मलबे को ढूंढा और इसकी तस्वीर जारी की।