Mehandi design : शादी हो या फेस्टिवल केवल 10 मिनट में लगाएं ये 3 मेहंदी डिजाइन, खूबसूरत दिखेंगी हथेलियां
Mehndi Design: हिन्दू धर्म में महिलाओं का हाथों में मेंहंदी लगाना शुभ माना जाता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए मेहंदी सोलह श्रृंगार का एक हिस्सा है। ऐसी मान्यता है कि मेहंदी के बिना किसी भी स्त्री का श्रृंगार अधूरा होता है। किसी भी फेस्टिवल में महिलाएं सबसे पहले अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। शादी के समय मेहंदी का फंक्शन भी एक दिन के लिए अलग से रखा जाता है। हालांकि, अब शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगवाना बहुत पसंद करती हैं। मेहंदी से न सिर्फ हाथों की खूसबूरत बढ़ती है, बल्कि महिलाओं को एकदम परफेक्ट लुक भी मिलता है।
महिलाये अक्सर अपने हाथ से लेकर पैरों पर मेहंदी लगाने के लिए अलग-अलग डिजाइन की तलाश में रहती हैं, क्योंकि कई बार एक ही डिजाइन वाली मेहंदी लगाकर कुछ महिलाएं बोर हो जाती हैं। खासकर लड़कियां कुछ ट्रेंडी या फिर लेटेस्ट डिजाइन वाली मेहंदी लगवाना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहद ही शानदार मेहंदी डिजाइन लेकर आये हैं।
अरबी मेहंदी डिजाइन
Mehandi design : इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अरबी मेहंदी डिजाइन आज ही ज्यादातर महिलाओं को पसंद है। यदि आप एक साफ और शांत मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो अरबी मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। अरबी पैटर्न एक साधारण मेंहदी हाथ की डिज़ाइन है, जिसे आप अपनी हथेलियों और अपने हाथों के पिछले हिस्से पर भी लगा सकते हैं। यह सभी त्योहारों के लिए एक बेहतरीन डिज़ाइन है और आपके हाथों को बहुत खूबसूरत बना देता है।
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन
मोरक्कन उन लोगों के लिए मेहंदी के सबसे अच्छे डिजाइनों में से एक है जो सबसे अलग दिखना चाहते हैं। यह अपने यूनिसेक्स पैटर्न के लिए अत्यधिक लोकप्रिय है और बहुत ही ट्रेंडी लुक देता है। अपने हाथों को आकर्षक लुक देने के लिए आप इस फुल-हैंड मेहंदी डिज़ाइन को लगा सकती हैं।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
यह सबसे आसान मेंहदी डिजाइनों में से एक है और हाथों पर खूबसूरती से खींचे गए फूलों के साथ, यह बेहद आकर्षक लगता है। आमतौर पर, फूलों को खींचना एक साधारण मेहंदी डिजाइन माना जाता है जो हाथों पर बहुत अच्छा लगता है। आमतौर पर हाथों पर कमल बनाया जाता है, लेकिन डिजाइन को सुखद बनाने के लिए कोई भी फूल खींच सकता है। कई बार मोर की डिजाइन के साथ फूलों को जोड़ा जाता है जो हथेली की शोभा बढ़ाते हैं। शादियों सहित सभी मौकों पर फ्लोरल मेंहदी डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है।