ब्रेकिंग न्यूज़

प्री मानसून : किसान लगे खेती किसानी और बीज की व्यवस्था में, कृषि विभाग की तैयारियां अधूरी

mansun 1

मध्यप्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां (Pre Monsoon / Monsoon 2022) शुरू हो चुकी है। इस बीच कृषि विभाग किसानों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं अभी तक नहीं कर पाया है।

Pre Monsoon / Monsoon 2022 | प्री मानसून की आहट होने लगी है किसान साथी खेती किसानी के कार्य में व्यस्त होने लगे हैं। बीज एवं अन्य कृषि

सामान की व्यवस्था होने लगी है। किसान साथी खाद बीज की व्यवस्था करने में जुट गए हैं, लेकिन कृषि विभाग अब तक नींद से नहीं जाग पाया है। किसानों के बीच चर्चा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानसून की दस्तक एवं बोवनी शुरू होने के पश्चात कृषि विभाग एकाएक उठेगा, जबकि किसानों को कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं खाद बीज की अभी जरूरत है।

प्री मानसून गतिविधियां शुरू हुई (Pre Monsoon / Monsoon 2022)

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में प्री मानसून में आहट दे दी है। फ्री मानसून के चलते प्रदेश के कई इलाकों में हल्की फल्की बारिश हुई है। रविवार को रीवा एवं उमरिया में 22 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा मलजखंड, जबलपुर, ग्वालियर, सतना और खजुराहो में कहीं-कहीं बारिश हुई। इसे प्री मानसून एक्टिविटी के तौर पर देखा जा रहा है। इधर आने वाले 24 घंटे में भोपाल समेत प्रदेश के 12 जिलों में बारिश के आसार हैं।

कुछ शहरों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इंदौर में 24 मई तक हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आ रही हवाएं) एक्टिव हो जाएगा। इससे भी तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेशभर में प्री मानसून की हल्की बारिश शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button