HomeautomobileMahindra XUV800 SUV लॉन्च से पहले जाने फीचर्स और कीमत, शानदार लुक...

Mahindra XUV800 SUV लॉन्च से पहले जाने फीचर्स और कीमत, शानदार लुक लोगो को करेगी दीवाना

Mahindra XUV800 Launch Date Expected Price Features: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Mahindra & Mahindra की अपकमिंग 7 सीटर SUV Mahindra XUV800 की लॉन्च तारीख से पर्दा उठता दिख रहा है। जी हां, महिंद्रा इस महीने 15 अगस्त को भारत में नई कार लॉन्च करने वाली है और माना जा रहा है कि यह Mahindra XUV Series की नई कार Mahindra XUV800 हो सकती है। इससे पहले कंपनी अब तक महिंद्रा एक्सूवी 800 से जुड़े कई टीजर वीडियो पेश कर चुकी है, जिसमें इस धांसू एसयूवी के लुक, डिजाइन, एक्सटीरियर और इंटीरियर समेत कई सारे फीचर्स की जानकारी मिल गई है।

mahindra launches xuv5oo xclusive edition zigwheels 23022015
Mahindra XUV800 SUV लॉन्च से पहले जाने फीचर्स और कीमत, शानदार लुक लोगो को करेगी दीवाना

इन कारों से मुकाबला


महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ‘Block Your Date’ टैगलाइन के साथ इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि 15 अगस्त 2021 को कंपनी भारतीय बाजार में नई कार पेश करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इसमें यह नहीं बताया है कि वह कौन सी कार लॉन्च करने वाली है। लेकिन जिस तरह से बज है, उससे माना जा रहा है कि महिंद्रा एक्सयूवी 800 ही लॉन्च हो सकती है। महिंद्रा की यह कार फिलहाल भारत में मौजूद Tata Safari 2021, Hyundai Alcazar, MG Hector Plus समेत अन्य धांसू एसयूवी से मुकाबला करेगी। माना जा रहा है कि इस कार को 15 से 22 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

mahindra xuv 300 4cb76c0f 1
Mahindra XUV800 SUV लॉन्च से पहले जाने फीचर्स और कीमत, शानदार लुक लोगो को करेगी दीवाना

देखें संभावित फीचर्स
Mahindra XUV 800 की संभावित खूबियों की बात करें तो माना जा रहा है कि इस एसयूवी में कई सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिनमें Alexa Auto, In-Air Cup Purifier, ऑटो बूस्टर हेडलैंप, पर्सनलाइल्ज सेफ्टी अल्टर्स समेत कई अन्य हैं। महिंद्रा इस कार को सोनी म्यूजिक सिस्टम के साथ पेश करेगी, जिसमें आपको 3D साउंड का भी मजा मिलेगा। इसके हायर वेरिएंट में डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिखेगा।

sddefault 19
Mahindra XUV800 SUV लॉन्च से पहले जाने फीचर्स और कीमत, शानदार लुक लोगो को करेगी दीवाना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस एसयूवी में काफी बड़ा पैनारोमिक सनरूफ देखने को मिलेगा, जिसे Skyroof कहा जा रहा है। इसमें इन्फोटेनमेंट और डैशबोर्ड का साइज और लुक भी काफी आकर्षक है। लुक और डिजाइन के मामले में यह महिंद्रा एक्सयूवी 500 का अडवांस वर्जन मानी जा रही है।

इंजन काफी पावरफुल
Mahindra XUV 800 के इंजन की बात करें तो माना जा रहा है कि इस एसयूवी को महिंद्रा सबसे पावरफुल डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ पेश कर सकती है। इसमें 2.0 लीटर का Turbo mStallion पेट्रोल इंजन होगा, जो कि 200bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं, डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन होगा, जो कि 185bhp की पावर जेनरेट कर सकता है।

Mahindra XUV electric
Mahindra XUV800 SUV लॉन्च से पहले जाने फीचर्स और कीमत, शानदार लुक लोगो को करेगी दीवाना

महिंद्रा एक्सयूवी 800 को 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड Aisin-sourced torque convertor ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस कार को Zip, Zap और Zoom जैसे 3 ड्राइविंग मोड्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह ड्राइविंग मोड डीजल मॉडल के साथ ही होगा।

यह भी पढ़े:-

XUV 800 अब डीजल-पेट्रोल मिलगा क छुटकारा आ गई महिंद्रा की xuv 800 की इलेक्ट्रिक कार, जाने क्या है खास

New KTM RC 390 Bike स्पोर्ट लवर्स की पहली पसंद केटीएम अब नए अवतार में सुजुकी स्पोर्ट बाइक को आमने सामने की कड़ी टक्कर

Renault Cars Discount बंद होने वाली है ये सस्ती कार ,जल्दी से खरीदलो नहीं तो पछताना पढ़ेगा चल रहा है ऑफर

Mahindra Scorpio Offers 2023 महिंद्रा स्कार्पियो 9o हजार किमी तक चल चुकी है, 15 लाख की ये कार सिर्फ 5 लाख में, ऑफर देकर टाटा और मारुति की उड़ाई नींद

TATA SIERRA ELECTRIC CAR टाटा इलेक्ट्रिक कार ने मचाया धमाल, लोगो के दिल को छू रहा कार का लुक

Mahindra XUV800 SUV लॉन्च से पहले जाने फीचर्स और कीमत, शानदार लुक लोगो को करेगी दीवाना 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular