NEW MAHINDRA XUV 500 ये क्या फिर से हो सकती है महिंद्रा XUV की वापसी एक नए लुक के साथ ,टीजर हुआ जारी जानिए पूरी जानकारी
NEW MAHINDRA XUV 500 : प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी XUV 300 और XUV 700 के बीच खाली स्पेस को भरने के प्रयास में लगी हुयी है। इस कंपनी के चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस ने नई महिंद्रा एसयूवी का टीजर जारी करके इस बात का संकेत दिया है। जिसके बाद XUV 500 के दोबारा बाजार में आने केअंदाज लगाए जा रहे हैं।
टीजर में दिख रहे इस एसयूवी को पूरी तरह से ढका गया था। लेकिन शुरूआती तौर पर इसमें रूफ रेल्स के साथ सॉलिड शोल्डर लाइट, बड़े आकार का नया फ्रंट बंपर, बड़ा व्हील आर्क और अपराइट विंडशील्ड होने की जानकारी मिली है। डिजाइन को देखकर बड़ा बूट स्पेस मिलने की उम्मीद की जा रही है।
XUV 500 Back ?
कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से एक XUV 500 को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था। यदि संभावनाएं सही हुईं तो इस एसयूवी में 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। साथ ही 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।
NEW MAHINDRA XUV 500 Feature ?
इस नई एसयूवी में लेवल 2 ADAS सिस्टम, 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक कंट्रोल्ड सनरूफ, 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम और 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम समेत कई अन्य फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
महिंद्रा की इस अपकमिंग एसयूवी का भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा और मारूति ग्रैंड विटारा से मुकाबला हो सकता है, साथ ही नई किआ सेल्टोस भी इस एसयूवी को टक्कर दे सकती है।
फिलहाल कंपनी ने इस टीजर के अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस एसयूवी को अगले साल की दूसरी तिमाही में पेश किए जाने की संभावना है। इसकी शुरूआती कीमत 8 से 12 लाख रुपये तक हो सकती है।
also read –
NEW MAHINDRA XUV 500 ये क्या फिर से हो सकती है महिंद्रा XUV की वापसी एक नए लुक के साथ ,टीजर हुआ जारी जानिए पूरी जानकारी