HomeTrendingMahindra July 2022 Discount:महिंद्रा के इन कारों पर मिल रहा है जबरदस्त...

Mahindra July 2022 Discount:महिंद्रा के इन कारों पर मिल रहा है जबरदस्त छूट, फटाफट कम दामों में खरीद ले अपनी मनपसंद गाड़ी

Mahindra July 2022 Discount: महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जुलाई 2022 के लिए अपनी SUV पर डिस्काउंट और ऑफर का ऐलान कर दिया है।

इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर के साथ ऑफर्स शामिल हैं। ये डिस्काउंट महिंद्रा की 6 कार स्कॉर्पियो, अल्टुरस, XUV300, KUV100 NXT, मराजो और बोलेरो पर मिल रहा है।

कुल मिलाकल जुलाई में यदि आप महिंद्रा की कार खरीदते हैं तब आपको 1.79 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। ये डिस्काउंट इतना है कि आप औसत इतने रुपए में एक स्कूटर और बाइक खरीद सकते हैं। बाजार में एक बढ़िया स्कूटर की कीमत करीब 70 हजार रुपए और बाइक की कीमत 80 हजार रुपए है।

यानी 1.50 लाख रुपए खर्च होने के बाद आपके पास 29 हजार रुपए बच जाएंगे। चलिए अब जल्दी से इस डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।

महिंद्रा कारों पर मिलने वाले ऑफर की पूरी डिटेल

1. स्कॉर्पियो (Scorpio)
1.79 लाख रुपए तक का डिस्काउंट

महिंद्रा अपनी इस SUV पर 1.79 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 1.45 लाख रुपए तक कैश डिस्काउंट शामिल है।

इसके अलावा, 10 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट, 4 हजार रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर, 20 हजार रुपए के अन्य ऑफर शामिल हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत 12.26 लाख से 16.87 लाख रुपए तक हैं।

2. अल्टुरस (Alturas)
81,500 रुपए तक का डिस्काउंट

महिंद्रा अपनी इस SUV पर 81,500 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें आपको कैश डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा।

ग्राहकों को जो डिस्काउंट मिलेगा उसमें 50 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट, 11,500 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर, 20 हजार रुपए के अन्य ऑफर शामिल हैं। महिंद्रा अल्टुरस की एक्स-शोरूम कीमत 28.77 लाख से 31.77 लाख रुपए तक हैं।

3. XUV300
62,000 रुपए तक का डिस्काउंट

महिंद्रा अपनी इस SUV पर 62,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 23 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, 25 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट, 4 हजार रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर, 10 हजार रुपए के अन्य ऑफर शामिल हैं।

महिंद्रा XUV300 की एक्स-शोरूम कीमत 7.96 लाख से 13.33 लाख रुपए तक हैं।

4. KUV100 NXT
61,055 रुपए तक का डिस्काउंट

महिंद्रा अपनी इस SUV पर 61,055 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 38,055 रुपए तक कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट, 3 हजार रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।

अन्य ऑफर में कुछ नहीं मिलेगा। महिंद्रा KUV100 NXT की एक्स-शोरूम कीमत 6.04 लाख से 7.48 लाख रुपए तक हैं।

5. मराजो (Marazzo)
40,200 रुपए तक का डिस्काउंट

महिंद्रा अपनी इस MPV पर 40,200 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 20,000 रुपए तक कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट, 5,200 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। अन्य ऑफर में कुछ नहीं मिलेगा। महिंद्रा मराजो की एक्स-शोरूम कीमत 12.30 लाख से 14.43 लाख रुपए तक हैं।

6. बोलेरो (Bolero)
20,500 रुपए तक का डिस्काउंट

महिंद्रा अपनी इस SUV पर 20,500 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें आपको कैश डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा। ग्राहकों को जो डिस्काउंट मिलेगा उसमें 10 हजार रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट, 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर, 7,500 रुपए के अन्य ऑफर शामिल हैं। महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 8.42 लाख से 9.41 लाख रुपए तक हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular