Loss Of Appetite Is Also A Disease ?
हैल्थ डेस्क स्पेशल :-
अगर आप को भी भूख का समय पर अहसास नहीं होता तो आप को भी हो सकती है ये समस्याएं जाने पूरी जानकारी आपको भी टीबी, आंतो से सम्बंधित समस्या, थकान महसूस होना, लिवर, ये सभी डिस्पेसिव डिसऑर्डर के संकेत हो सकते है।हमारे शरीर की सबसे पहली जरूरत भोजन है। खाने से हमारे शरीर को कार्य करने की ताकत और पोशक तत्व मिलते है। सेहतमंद शरीर के लिए सही भोजन करना जरूरी है, लेकिन स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने आज की जनरेशन के खाने की आदतों को खराब कर दिया है।
सही भोजन न करने के कारण बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है। इससे भूख न लगने की प्रॉब्लम हो सकती है। सही मात्रा में भोजन न खाने से कमजोरी, थकान और न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है। कमजोर बॉडी को बीमारियां घेर लेती हैं। हेल्दी रहने के लिए अच्छी खुराक लेना जरूरी है। भूख न लगना बॉडी में हार्मोनल असंतुलन और पेट की बीमारियों का संकेत हो सकता है। जानें भूख न लगने की वजह से क्या परेशानियां हो सकती हैं और इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
भूख न लगने से हो सकती है ये बीमारी :-
हमारे शरीर के लिए सबसे जरुरी है भोजन और पानी जो हमें समय – समय पर ग्रहण करते रहना चाहिए। अगर आप को भी समय पर भूख न लगती हो तो हो सकता है आपको भी निचे दिए गए लक्षण हो सकते है जाने पूरी विस्तार से विशेषज्ञो द्वारा बताई गई जानकारियां :-
एनोरेक्सिया नर्वोसा
बुलीमिया नर्वोसा
लिवर की समस्या
डिप्रेसिव डिसऑर्डर
टीबी
स्ट्रेस और पुरानी बीमारियां
एनोरेक्सिया नर्वोसा:- एक्सपर्ट कहते है कि वजन बढ़ने की चिंता में कुछ लोग एनोरेक्सिया नर्वोसा का शिकार हो जाते हैं । ऐसे में भूख कम होने के साथ-साथ दिल की धड़कन बढ़ जाती है, खाना खाने की इच्छा नहीं रहती, बॉडी पेन रहता है और हर समय थकान महसूस होती है।
लिवर की समस्या:-लिवर खराब होने के कारण लिवर फेल भी हो सकता है। इलाज न करवाने पर भूख कम लगती है जिसके कारण वजन कम होता जाता है। ऐसे मामलों में जब रोगी बहुत ज्यादा अशक्त हो जाते हैं तो उन्हें नस के जरिए से पोषक तत्व दिए जाते हैं।
डिप्रेसिव डिसऑर्डर:- मेजर डिप्रेसिव डिसॉर्डर डिप्रेशन की एक अवस्था है, जिसमें व्यक्ति के मूड में बहुत जल्दी जल्दी परिवर्तन होते हैं। इसका असर भूख पर भी पड़ता है। ऐसे में भूख घट जाने के साथ-साथ मूड तेजी से बदलना, वजन घटना, थकान, घबराहट हो सकती है।
टीबी :- भूख में कमी महसूस हो रही है और वजन में लगातार गिरावट दिख रही है तो यह टीबी का लक्षण हो सकता है। भूख में कमी या खाना खाने का मन न करना टीबी की शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
भूख को बढ़ने के लिए ये करे उपाय :-
पेट की बीमारियां भूख कम करती हैं। ऐसे में दालचीनी, काली मिर्च, पुदीना और अजवाइन जैसे मसाले भूख बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इनका किसी भी तरह से खाने में सेवन कर सकते हैं। धनिया गैस्ट्रिक एंजाइम को बढ़ाता है, जिससे डाइजेशन अच्छा होता है और भूख बढ़ती है। खाली पेट धनिए के पत्तों का जूस पीने से अपच की प्रॉब्लम सुलझती है और भूख बढ़ने में मदद मिलती है। अदरक भूख बढ़ाने का रामबाण उपाय है। धनिया के बीज और अदरक पाउडर को अच्छे से पानी में पकाकर इसका जूस पीने से भूख बढ़ती है।
यह भी पढ़े :-
COUGH WINTER TIPS : घरेलू नुस्खे से भगाएं सर्दी खांसी कड़वी दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ेगी !
Health Desk Update : लोहे जैसे मजबूत बनाएं अपनी हड्डियों को अब नहीं होगी बुढ़ापे की चिंता !
Vastu Tips For Purse : जानिए कुछ खास बातें जिससे होगी धन की वर्षा !
BUMPER OFFER : JIO,VI और AIRTEL उड़ाये सबके होश ! छूटे सबके पसीने नहीं होगा डाटा खत्म
UNLUCKY PLANTS : 3 पौधे ऐसे हैं जिससे आप कंगाल बन सकते हैं | जिससे आप हो सकते बर्बाद !
LIC YOJANA DESK : 55 लाख की योजना का ले लाभ भविष्य की चिंता होगी दूर।
Loss Of Appetite Is Also A Disease ?