HomeTrendingLIC Aadhaar Shila Plan: महिलाओं के लिए LIC की ये पॉलिसी सबसे...

LIC Aadhaar Shila Plan: महिलाओं के लिए LIC की ये पॉलिसी सबसे बेस्ट, बनेंगी लखपति

नई दिल्ली: भारत की जानी-मानी बीमा कंपनी एलआईसी से आज लाखों लोग जुड़े हुए है। एलआईसी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर और बेहतरीन पॉलिसी लाती रहती है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते निवेशक शेयर मार्केट में पैसा लगाने से डर रहे है और उनका रुख अब एलआईसी की तरफ बढ़ा है। लोग एलआईसी पर आंखें मूंदकर भरोसा करते है और इसमें अपना पैसा निवेश करते है। एलआईसी की कई ऐसी पॉलिसी है जो हर वर्ग यानि पुरुष, महिला, बच्चों और बुजुर्गों के लिए है। ऐसी ही एक एलआईसी की पॉलिसी है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए बेहतरीन है। इस पॉलिसी का नाम है आधारशीला पॉलिसी।

आधारशिला पॉलिसी खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसमें महिलाओं को निवेश पर बचत और निवेश दोनों पर फायदा मिलता है। इस पॉलिसी का फायदा लेने के लिए बस आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है।

पॉलिसी से जुड़ी मुख्य बातें

इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए महिला की उम्र 8 से 55 साल के बीच होनी चाहिए। इसमें आप मिनिमम 75000 रूपये और अधिकतम 3 लाख रूपये का बीमा खरीद सकते है। ध्यान दें की पॉलिसी मैच्योर होने पर आपकी उम्र 70 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें आप कम से कम 10 और अधिकतम 20 साल के लिए पैसा निवेश कर सकते है। यदि आप 20 साल के लिए बीमा पॉलिसी खरीदते है तो आपको 1 साल में 10,959 रूपये यानी महीने में 899 रूपये का निवेश करना होगा। इस पॉलिसी पर आपको प्रीमियम का भुगतान तिमाही, छमाही ,सालाना या मासिक आधार पर करना होगा। पॉलिसी पूरी होने के बाद एकमुश्त आपको पैसे वापस दे दिए जाएंगे। यदि पॉलिसी होल्डर की 70 साल से पहले ही मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पॉलिसी होल्डर के परिवार को डेथ बेनिफिट के रूप में ही पैसे मिल जाएंगे।

LIC Aadhaar Shila Plan

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular