LADLI BAHNA YOJNA : एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाडली बहना’ योजना की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सीएम शिवराज ने सीहोर जिले बुधनी में कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है|मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने सीहोर जिले के बुधनी में बड़ा ऐलान करते हुए ‘लाडली बहना’ योजना शुरू करने की घोषणा की है।
लाडली बहना योजना उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य प्रदेश में रहने वाली बालिकाओ के भविष्य को उज्जवल बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की करीब एक करोड़ महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसका लाभ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाएं ले सकेंगी। ये योजना शहरी और ग्रामीण दोनों में समान रूप से लागू की जाएगी। लाडली बहना योजना के लिए आवेदन फॉर्म 5 मार्च से भरे जाएंगे।
लाडली बहना योजना जानकारी
योजना का नाम | MP लाडली बहना योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
किसने शुरू किया | श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश की महिलाएं |
आर्थिक लाभ | 12,000 रुपए प्रति वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | www.cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड
- आवासीय प्रमाण
- आयु सम्बंधित प्रमाण
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
- पहचान पत्र
लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे करें ?
लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए हमें लाड़ली बहन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट (www.cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाना होगा। सरकार द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जैसे ही योजना का आवेदन शुरू होगा हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देंगे।
ALSO READ –
LADLI BAHNA YOJNA कल से शुरू हो रहे लाड़ली बहन योजना के फॉर्म जानिए पूरी जानकारी