LADLI BAHAN YOJNA UPDATE 2023 : लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई। इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से नर्मदा जयंती के शुभ उपलक्ष पर 28 जनवरी 2023 को बुधनी के नर्मदा तट के पावन पर्व स्थल पर की गई और इस योजना को सरकार द्वारा 25 मार्च 2023 लागू कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले सभी बेटियों को 1000 प्रति माह दिया जाएगा।
हमारे देश में कई लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बहन को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते है। प्रदेश में रहने वाले कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी लड़के और लड़कियों में भेद-भाव करते है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता दस्तावेज़ की संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को आंखरी जानने तक ध्यान से पढ़े।
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य यह है की प्रदेश में रहने वाले नागरिको की नकारात्मक सोच को बदलना और बालिकाओ के भविष्य को उज्जवल बनाना है। बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना की सहायता से प्रदेश में लोगो को बालिकाओं के प्रति स्नेह बढ़ेगा। प्रदेश के सरकार द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि हमारी जो भी गरीब बहने, निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं।
किसी भी जाति की बहने हों, सामान्य वर्ग, पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति एवं जनजाती की हो। बहनों से कैसा भेदभाव है। अब प्रदेश में रहने वाली सभी बहनों को एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा। 5 साल में 60 हजार रुपए दिया जाएगा, ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इस योजना पर सरकार द्वारा पांच वर्षों में 60 हजार करोड़़ रुपए खर्च किया जाएगा।
LADLI BAHAN YOJNA DATE
- लाडली बहना योजना की आधिकारिक घोषणा – 5 मार्च 2023
- लाडली बहना योजना आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ – 25 मार्च 2023
- लाडली बहना योजना आवेदन की आखिरी तारीख- 30 अप्रैल 2023
- लाडली बहना योजना अंतिम सूची का प्रकाशन- 1 मई 2023
- लाडली बहना योजना अंतिम सूची पर दावे एवं आपत्तियां अंतिम तारीख- 15 मई 2023
- लाडली बहना योजना आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख- 30 मई 2023
- लाडली बहना योजना का पैसा कब आएगा- 10 जून 2023
LADLI BAHAN YOJNA BENIFIT
- Ladli Behana Yojana के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
- इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए प्रदान किया जायेगा, जिससे उन्हें अपनी जीवन शैली जीने में आसानी होगी।
- Ladli Bahan Yojana योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा। जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
- यदि कोई महिला पहले से किसी भी योजना के तहत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना में शामिल किया जायेगा।
- महिला चाहे किसी भी धर्म, जाति एवं जनजाति से नाता रखती हो, सभी को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
- पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना का हिस्सा बन पाएगी।
LADLI BAHAN YOJNA DETAIL
योजना का नाम | एमपी लाडली बहना योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
शुरू किया गया | श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
कैटेगरी | MP Government Schemes |
लाभार्थी | प्रदेश की महिलाएं |
आर्थिक लाभ | 12,000 रुपए प्रति वर्ष |
पात्रता | जो महिलाएं आयकर नही देती |
लाडली बहना योजनाआधिकारिक वेबसाइट | www.cmladlibahna.mp.gov.in |
LADLI BAHAN YOJNA ELIGIBILITY
- निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान एवं गरीब महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जायेगा।
- महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए अर्थता उसके पास मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- महिलाएं चाहे जिस भी जाति, धर्म, सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति व पिछड़ा वर्ग से नाता रखती हों, उन्हे इस योजना में शामिल किया जायेगा।
- जो भी महिलाएं आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहु, स्वयं सहायता समूह से तालुक रखती हैं तो उन्हें भी मध्यप्रदेश बहना योजना में शामिल किया जायेगा।
- यदि कोई भी महिला पहले से किसी योजना जैसे पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना आदि के अंतर्गत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना के तहत अलग से लाभ पहुंचाया जायेगा।
LADLI BAHAN YOJNA DOCUMENT
- बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए और डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है।
- समग्र पोर्टल में आधार E-KYC अपडेट होना चाहिए।
- फॉर्म में कंप्यूटर कैमरे से फोटो खिचेगी इसलिए आवेदिका का उपस्थित होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- समग्र
- वोटर कार्ड / पैन कार्ड / राशन कार्ड
- आयु सम्बंधित प्रमाण
- बैंक खाते की जानकारी
- पहचान का प्रमाण
LADLI BAHAN YOJNA RELATED QUESTION
Q. लाडली बहना योजना क्या है?
Ans: इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की सभी बहनों को ₹1000 प्रति महीने यानी कि हर साल ₹12000 सीधे उनके बैंक अकाउंट में डाल ले जाएंगे। योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा। जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
Q. लाडली बहना योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?
Ans: इनकम टैक्स देने वाले परिवारों की बहनों को छोड़कर के प्रदेश की सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
Q. लाडली बहना में कितने पैसे मिलते हैं?
Ans: लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की सभी बहनो को प्रति महीने ₹1000 मिलेंगे और एक साल में 12 हजार सीधे बैंक अकाउंट में आएंगे।
Q. लाडली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा
Ans: मध्यप्रदेश की सभी बहनों को लाड़ली बहना स्कीम का पैसा जून महीने से मिलना शुरू हो जायेगा।
Q. क्या अनमैरिड भी लाड़ली बहना योजना में फॉर्म भर सकती है?
Ans: नहीं
Q. लाड़ली बहना योजना में महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?
Ans: लाडली बहना योजना करने के लिए उम्र न्यूनतम 23 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।
Q. लाड़ली बहना योजना फॉर्म भरना कब शुरू होंगे?
Ans: योजना 5 मार्च 2023 से शुरू होंगे।
Q.लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Ans: रजिस्ट्रेशन के लिए गांव-गांव में 5 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे।
यह भी पढ़े –
मध्यप्रदेश के किसानों को मिल रही बड़ी खुशखबरी होली पर रंग बिखेरने आ रही है फ्री राशन वितरण योजना
MP FREE SCOOTY 2023 फ्री स्कूटी की योजना के पात्र कौन है व कब और कैसे मिलेगी जानिए पूरी जानकारी
LADLI BAHAN YOJNA UPDATE 2023 लाड़ली बहन योजना की बड़ी खबर जानिए कब से होंगे शुरू आवेदन