ब्रेकिंग न्यूज़
Kisan Yojana: ब्याज पर मिलेगी छूठ, अन्य खर्च भी होंगे माफ़
नई दिल्ली; केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर देशवासियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। किसानों के हित के लिए भी कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाना होता है। इसी क्रम में कर्जदार किसानों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है। इसका सीधा लाभ हजारों किसानों को मिलने वाला है। दरअसल, कर्जदार किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा की गई है। साथ ही किसानों के कई खर्चों को भी सरकार माफ करेगी। सरकार के द्वारा इस ऐलान के बाद किसान खुशी से झूम उठे हैं।