Kisan credit card yojna 2023 : किसान क्रेडिट कार्ड योजना यह योजना किसानों के लिए बहुत मददगार है। बता दें कि पैसों की तंगी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई हैं। इसके तहत किसानों को बेहद कम ब्याज दर पर लोन मिलता है। वहीं समय पर लोन चुकाने पर ब्याज पर छूट भी मिलती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान किसी भी वित्तीय संस्थान में जाकर क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड कम समय (शार्ट टर्म, 5 साल) के लिए दिया जाने वाला एक कृषि ऋण है। केसीसी लोन किसानों के साल भर में खेती पर होने वाला खर्च को पूरा करने के लिए दिया जाता है। सरकार द्वारा किसानों को इसे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व अन्य सरकारी बैंकों के माध्यम दिया जाता है। जिनका उपयोग किसान मुख्यतः जैसे फसल की बुहाई, बीज, खाद, खेती व फसल बीमा में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए करते है।
Kisan credit card yojna Overview 2023
योजना का नाम | किसान क्रेडिट कार्ड योजना। |
किसकी योजना है। | केंद्र सरकार। |
कब शुरू हुई। | 1998 ई. |
लाभार्थी | भारत के किसान। |
उद्देश्य | कम ब्याज डर में ऋण उपलब्ध कराना। (साहूकारों से मुफ़्ती दिलाना।) |
कितना ऋण दिया जाता है। | 3 लाख रुपये तक। (नोट – तीन लाख से अधिक ऋण लेने पर व्याज दर बढ़ जाएगी।) |
ब्याज दर | 7 % (3 लाख रुपये तक) |
किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म PDF | यहां क्लिक करें। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
Kisan credit card yojna loan 2023
यदि आप किसान क्रेडिट कार्ड (kisan credit card) स्कीम में ऋण लेना चाहते है, तो आपको अपने नजदीकी बैंक में संपर्क करना होगा। आपको आधार कार्ड, पेन कार्ड व कृषि भूमि के दस्तावेज जैसे खसरा, खतौनी व हिस्सा प्रमाण पत्र बैंक लेकर जाना होगा। ऋण देने पहले बैंक आपकी CIBIL रिपोर्ट चेक करेगा। सिबिल रिपोर्ट (क्रेडिट रिपोर्ट) सही होने पर ही बैंक आपको ऋण देगा। 1.60 लाख तक कृषि ऋण के लिए आपको केवल इन्ही दस्तावेजों से ऋण दे सकता है।
इससे अधिक के लिए आपके दस्तावेजों का तहसील से अपने अधिवक्ताओं (वकीलों) से सत्यापन करवाया जा सकता है, बैंक अधिवक्ता (वकील) संबधित कृषि भूमि के 12 साल के रिकॉर्ड (बारहसाला) का सत्यापन करके अपनी रिपोर्ट बनाकर बैंक को देता है। जिसके माध्यम से बैंक आपको आसानी से ऋण दे देगा।इस प्रकार सभी दस्तावेज पुरे होने पर बैंक आपका KCC आपका ऋण खाता खोलेगा। एक बार ऋण की लिमिट तय होने पर आप पांच वर्ष तक कभी भी जमा व पुनः निकाल सकते है। बैंक द्वारा आपकी कृषि भूमि को बंधक किया जा सकता है।
Kisan credit card yojna document 2023
- खतौनी
- खसरा
- हिस्सा प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र। (पता सहित)
- ऋण सीमा १.६० लाख से अधिक के लिए बाहरासाला (तहसील से 12 वर्ष का जमीन का रिकॉर्ड)।
- शपतपत्र
- नजदीकी बैंकों से Nodues (कोई बकाया नहीं है) प्रमाणपत्र भी माँगा जा सकता है।
Benefit of Kisan credit card 2023
- सरकार द्वारा बैंको से मिलने वाले किसान कार्ड ऋण की शर्ते काफी आसान बनवाई गयी है। जिसे किसान बड़े ही आसानी से पूरी करवा सकते है। बैंक को केवल कुछ दस्तावेज देकर ही किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते है।
- किसानों को मिलने वाले काफी उच्च दरों के ऋण से छुटकारा मिल गया। किसान कार्ड की ब्याज दर मिलने वाले किसी भी ऋण से काफी काम है।
- किसान क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसानों को साहूकारों से मुफ़्ती मिल गयी है। साहूकारों द्वारा भारतीय किसानों का काफी लम्बे समय से शोषण किया गया है। लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड के आने से किसानों को काफी कम ब्याज दर पर ऋण मिल जाता है। जिससे उन्हें अब साहूकारों से ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- किसान क्रेडिट कार्ड के बनने से किसान अपने खेतों की जुताई, फसलों की बुहाई व सिचाई समय से कर पाते है। जिससे उनके उपज में काफी वृद्धि हुई है, उनकी आय भी बड़ी है।
Land required for kisan credit card
किसान क्रेडिट कार्ड पर कितना लोन मिलता है, या kcc के लिए कितनी जमीन चाहिए, शायद यह सवाल आपके दिमाग में भी जरूर आता होगा। कितना ऋण मिलेगा, इसका निर्धारण जिले स्तर की एक तकनिकी समिति DLTC (District Leval Technical Committee) द्वारा निर्धारित स्केल ऑफ़ फाइनेंस पर निर्भर है, इसके अध्यक्ष जिलाधिकारी होते है।
Scale of finance को DLTC द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित किया जाता है, जिसमे सिंचित व असिंचित भूमि पर उगाई जाने वाली प्रत्येक फसल के लिए प्रति हेक्टैयर / प्रति एकर हेतू वितमान निर्धारित किया जाता है।
यह भी पढ़े –
FASAL BIMA YOJNA UPDATE 2023 फसल बिमा योजना के लिए किसान ऐसे करे आवेदन जानिए पूरी जानकरी
पीएम मानधन योजना: सरकार रुपये प्रदान करती है। 36,000 प्रति वर्ष किसानों को; में पंजीकरण प्रक्रिया
Kisan credit card yojna 2023 क्या आपको पता है क्यों जरूरी होता है किसान क्रेडिट कार्ड जानिए इसके फायदे