ब्रेकिंग न्यूज़

प्राइवेट कर्मचारियों की निकल पड़ी, अब सालभर तक छुट्टी के बावजूद भी आपके खाते में आएगी पूरी सैलरी, जानिए कैसे

नई दिल्ली। भारत में अक्सर नई तरीके की पॉलिसी आती ही रहती है। ऐसे में ही एक और पॉलिसी का आगमन हुआ है जिसके तहत कर्मचारियों को जितनी चाहे उतनी छुट्टी मिल सकती है। भारत में मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग साइट meesho अपने कर्मचारियों के लिए एक नई छुट्टी की पॉलिसी लेकर आई है। इस पॉलिसी के तहत कोई भी कर्मचारी पूरे एक साल यानी की पूरे 365 दिन की छुट्टी ले सकता है। यहीं नहीं बल्कि इन कर्मचारियों को इस पॉलिसी के तहत छुट्टी भी मिलेगी और सैलरी के पूरे पैसे भी मिलेंगे। आइए जानते हैं कैसे…

Meesho ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए एक नए प्लान का उदघाटन किया है। इस प्लान के चलते मीशो के कर्मचारी जरूरत पड़ने पर पूरे एक साल की छुट्टी ले सकते हैं, इतना ही नहीं बल्कि आपको बता दें कि इन कर्मचारियों की यह छुट्टी पेड होगी। यानी की छूटी लेने पर भी कर्मचारियों को उनकी पूरी सकरी मिलेगी। इस प्लान को मिशो ने मिकेयर प्रोग्राम का नाम दिया है। इसके तहत कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड और इंश्योरेंस के भी फायदे मिलेंगे।

हालांकि इस छुट्टी के मिलने की भी कुछ शर्तें हैं जैसे कि अगर कोई कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार है केवल तभी वह एक साल की पेड लीव लेने के योग्य होगा साथ ही अगर कर्मचारी का कोई करीबी भी गंभीर रूप से बीमार है तो भी कर्मचारी इस छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आपको बता दें कि अगर कर्मचारी खुद बीमार होगा तभी उसे साल भर की पूरी सैलरी दी जायेगी वहीं अगर उसका कोई करीबी बीमार है तो इस मामले में उसे 3 महीने के लिए 25 फीसदी सैलरी दी जायेगी। इतना ही नहीं बल्कि लीव के बाद कर्मचारी जब काम पर वापस लौटेगा तो उसे फिर से वही पुराना पद दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button