नागौर में मेड़ता कृषि उपज मंडी शनिवार को बंद रही। मंडी में बम्पर आवक होने और शनिवार को बैंकिंग अवकाश रहने की वजह से मेड़ता उद्योग एवं व्यापार संघ ने यह निर्णय लिया। अब कल रविवार होने से दो दिन बाद सीधे 25 अप्रैल को मेड़ता मंडी में अनाज की ढेरी बोली लगेगी। इसके चलते शुक्रवार के भाव स्थिर रहे। वहीं शनिवार को नागौर मंडी में प्रति क्विंटल जीरा 23 हजार रुपए तक बिका।
देशभर में मूंग और जीरा के लिए अपनी पहचान रखने वाली मेड़ता और नागौर की कृषि उपज मंडी में 23 अप्रैल को कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे।
मेड़ता कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव (प्रति क्विंटल)
कृषि जिंस का नाम न्यूनतम भाव (रुपए में) अधिकतम भाव (रुपए में)
मूंग 4500 6370
चना
4600
4675
ग्वार 4000 6036
जीरा 17000 23700
सुआ 6300 7200
सौंफ 8501 12500
रायड़ा 6100 6913
तारामीरा 5100 5378
इसबगोल 11000 12800
कपास 8500 10800
नागौर कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव (प्रति क्विंटल)
कृषि जिंस का नाम न्यूनतम भाव (रुपए में) अधिकतम भाव (रुपए में)
जीरा 18000 23000
ग्वार 5500 6000
मूंग 5000 6800
सौंफ 5000 10000
इसबगोल 11000 12700
तिल 8000 8600
ज्वार 2000 2700
सरसों 6000 6300