Indore Dal Mandi Bhav 1 May, 2022: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शनिवार को अमावस्या की वजह से छावनी अनाज मंडी में अवकाश रहा लेकिन कुछ गाड़ियां बाहर आने से प्राइवेट में कामकाज हुए। चने में लेवाली कमजोर होने और अच्छी बिकवाली का दबाव बढ़ने से भाव में मंदी रही। चना कांटा घटकर 4850 रुपये रह गया। तुवर दाल में उपभोक्ता ग्राहकी का अभाव बना हुआ है जिससे मिलर्स सिर्फ उतना ही तुवर ले रहा जितनी दाल बिक रही। बाजार में धनतंगी से भी मांग पर विपरीत असर पड़ा है। कमजोर उत्पादन को देखते तुवर में मुनाफा कमाने के उददेश्य से स्टाकिस्टों ने काफी तुवर पकड़ रखी है। मंडियों में तुवर की आवक अब धीमी पड़ रही है लेकिन सामने मांग भी कमजोर है।
उम्मीद है रमजान के बाद (3 मई) के बाद से दालों में पूछताछ शुरू हो सकती है और भाव में सुधार होगा फिलहाल लगभग सभी स्टाकिस्ट तेजी का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे नुकसान से उबर सके। जिनके पास पुराना स्टाक है वे मई-जून तक तेजी का इंतजार कर सकते हैं। तुवर महाराष्ट्र सफेद 6200-6300 कर्नाटक नई 6500-6600 निमाड़ी तुवर 5500-6100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोली गई।
दलहन के दाम
प्रायवेट कामकाज में चना कांटा 4850 नया विशाल 4600- 4650 मसूर 6600 तुवर महाराष्ट्र सफेद 6200-6300 कर्नाटक नई 6500-6600 निमाड़ी तुवर 5500-6100 मूंग बेस्ट 6600- 6700 नया मूंग 6800-6900 एवरेज 6000-6500 उड़द बेस्ट बोल्ड 7000 मीडियम 5500- 6200 हलकी 2500-4500 सरसों निमाड़ी 6400-6500 राइड़ा 6200-6300 रुपये।
दालों के दाम
चना दाल 6000-6100 मीडियम 6200-6300 बेस्ट 6400- 6500 मसूर दाल 7850-7950 बेस्ट 8050-8150 मूंग दाल 8300-8400 बेस्ट 8500- 8600 मूंग मोगर 8700-8800 बेस्ट 8900-9000 तुवर दाल 8000-8100 मीडियम 8200- 8300 बेस्ट 8400-8600 नई दाल 8900-9600 व्हाइटरोज दाल नई 9900 उड़द दाल 8300- 8400 बेस्ट 8500-8600 उड़द मोगर 9100-9300 बेस्ट 9300- 9500 रुपये क्विंटल।