चंडीगढ़। एक ही परिवार के कई सदस्यों को अफसर बनते तो आपने खूब देखा और सुना होगा, मगर यह कहानी सबसे हटकर है। इसमें तीन सगी बहनों ने कामयाबी की वो इबारत लिख दी जो अनूठी मिसाल बन गई। भारतीय प्रशासनिक सेवा के इतिहास में यह पहला मौका है जब तीन बहनें ( IAS Sisters ) सूबे के अफसरों के मुखिया मुख्य सचिव ( Haryana Chief Secretary ) की कुर्सी पर काबिज हुईं।
जानिए कौन हैं ये तीन बहनें
कामयाबी की मिसाल की ये तीन बहनें केशनी आनंद अरोड़ा, मीनाक्षी आनंद चौधरी और उर्वशी गुलाटी हैं। पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद से रिटायर हुए जेसी आनंद की बेटी हैं। तीनों ही आईएएस हैं। वर्तमान में केशनी आनंद अरोड़ा हरियाणा के मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं। इनसे पहले इसी पद पर बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद चौधरी और उर्वशी गुलाटी भी सेवाएं दे चुकी हैं।
आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा, मुख्य सचिव, हरियाणा
1983 बैच की आईएएस अधिकारी केशनी आनंद अरोड़ा 30 जून 2019 को हरियाणा की मुख्य सचिव बनीं हैं। अपने रिटायरमेंट 30 सितंबर 2020 तक केशनी आनंद अरोड़ा इस पद पर रहेंगी। केशनी आनंद अरोड़ा हरियाणा की 33वीं और पांचवीं महिला मुख्य सचिव हैं। इनकी दो बहनों के अलावा वर्ष 2007-2008 में आईएएस प्रोमिला ईस्सर और वर्ष 2014 में शकुंतला जाखू भी मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। केशनी आनंद अरोड़ा को 1982 बैच के आईएएस अधिकारी डीएस ढेसी की जगह मुख्य सचिव बनाया गया।
बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद चौधरी व उर्वशी गुलाटी
आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा अपनी बड़ी बहनों के नक्शे कदम पर चलकर मुख्य सचिव के पद तक पहुंची हैं। 1969 बैच की आईएएस अधिकारी मीनाक्षी आनंद चौधरी 8 नवंबर 2005 से 30 अप्रैल 2006 तक और 1975 बैच की आईएएस अधिकारी उर्वशी गुलाटी 31 अक्टूबर 2009 से 31 मार्च 2012 के बीच हरियाणा की मुख्य सचिव रहीं।
महत्वपूर्ण खबरे
Petrol, Diesel Price: कच्चा तेल गिरा, यहां पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हो गए जारी; चेक कर लें
Aaj ka Rashifal: कैसा आपका दिन, क्या है मेष वृष कर्क कन्या कुंभ मीन का हाल
Hot web Series : बबिता का बाबा निराला के साथ का MMS हुआ भयंकर वायरल, आपने देखा क्या!
Best Web Series : ये है दुनिया की सब से गंदी वेब सीरीज, अगर घर में अकेले हो तो जरूर देखे….
Web Series : Mx प्लेयर पर देखे बिलकुल फ्री इस बोल्ड सीन वेब सीरीज ने पछाड़ा सारी वेब सीरीज
Bold Web Series: इस वेब सीरीज के बोल्ड देख निकलेगा आप का पानी