ऑटोमोबाइल और शेयर बाजार

किस तरह से तैयार करें केंचुआ खाद (earthworm manure) साथ ही जाने कैसे करें इस्तेमाल 2022

केंचुआ खाद Earthworm Manure क्या होता है?

earthworm manure केंचुआ खाद जब जैविक पदार्थों को खा लेता है उसके बाद वह पाचन तंत्र से गुजरता है, उसके बाद जो अपशिष्ट पदार्थ मल के रूप में बाहर निकलता है उसे केंचुआ खाद के नाम से जाना जाता है। यह हल्का काले रंग का, और देखने में यह चाय पत्ती और दानेदार जैसा दिखता है। यह है फसलों के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

इस खाद में मुख्य पोषक तत्व के अलावा दूसरे सूक्ष्म पोषक तत्व के साथ-साथ कुछ हारमोंस एवं एंजाइम भी मिलते हैं। वह पौधों की वृद्धि के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। अगर आप केचुआ खाद बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आप स्थानीय केंचूओं का ही इस्तेमाल करें।

केंचुआ खाद Earthworm Manure
Image Source- www.news18.com

कैसे बनाया जाता है केचुआ खाद earthworm manure

1. अगर आप केचुआ खाद earthworm manure बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऐसी जगह ढूंढनी होगी जहां पर धूप ना आती हो लेकिन वह जगह हवादार हो। अगर आपको ऐसी जगह मिल जाती है तो वहां पर 2 मीटर लंबा और 7 के साथ 1 मीटर चौड़ी जगह के चारों ओर मेड बना लीजिए। जिससे कि आपका पदार्थ जो भी है इधर-उधर बेकार ना होने पाए।

2. सबसे पहले आपको 6 इंच का एक पर्स बनाना है जिसमें आधा सड़ा हुआ गोबर या फिर केंचुआ खाद हो। उसमें थोड़ा उपजाऊ मिट्टी मिलाए और उसे अच्छे से फैला दें। जिससे केंचूओं को अच्छी तरह से भोजन प्राप्त हो सके। इसके बाद 40 केचुआ प्रति वर्ग फीट के हिसाब से उस में डाल दीजिए।

3. इसके बाद आपको घर और रसोई घर की सब्जियों के अवशेष जो भी हो उसकी एक परत डाल देनी है। जो कि आज से 10 इंच मोटा हो जाए।

4. जवाब दूसरी परत डालने की शुरुआत करें तो उसने पुआल, सूखी पत्तियां, गोबर, सभी को आधा सड़ा कर उसमें दूसरी परत के ऊपर डाल देनी चाहिए। जब आप प्रत्येक परत को बना रहे होते हैं तब भी आप उसमें इतना पानी का छिड़काव कर दें कि उसमें अच्छे से नमी बनी रहे।

5. अब अंतिम में आपको 3 से 4 इंच मोटी गोबर की परत डालनी है और उसके ऊपर उसे ढक देना है। अब उसके बाद उसके ऊपर से बोरा डाल दें। जिससे केंचुआ को आसानी से ऊपर नीचे घूमने में उसे मदद मिले। अगर प्रकाश वाला स्थान होता है तो उसमें केंचुए का खाद बनाने में बहुत ही समय लग जाता है इसीलिए इसको ढकना बेहद ही आवश्यक हो जाता है।

आपका यह केंचुआ खाद लगभग 50 से 60 दिनों के अंदर तैयार हो जाता है। जब आपको खाद निकालना होता है तो उससे पहले आप सबसे पहले उसके ऊपर की परत को हटाए। उसके बाद केंचूओं को चुन-चुन कर बाहर निकाल लें।

इसी प्रकार से नीचे की परत को छोड़कर बाकी सारा खान अच्छे से एक अच्छा एक तरफ कर लें। अगर आप छलनी से छान ना चाहते हैं तो यह काफी अच्छा है इससे केंचूओं को अलग अलग किया आसानी से किया जा सकता है। इस विधि को पुनः अच्छे से दोहरा लें।

केंचुआ खाद के क्या हैं लाभ 

1. जो केंचुआ खाद होता है उसमें साधारण कंपोस्ट की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं।
2. इस खाद से भूमि की उर्वरता में भी अच्छे से वृद्धि होती रहती है।
3. साथ ही साथ इस खाद से फसलों की उपज में भी बहुत अच्छे से वृद्धि होती है।
4. इस खाद का इस्तेमाल अधिकतर फूल पौधों एवं किचन गार्डन में होता है। इस कार्य के समय से फूल एवं फलों के आकार में वृद्धि की जा सकती है।
5. यह केंचुआ खाद भूमि संरचना और उसी के साथ भौतिक दशा सुधारने में भी मदद करता है।
6. अगर खाद का प्रयोग किया जाए तो फसलों की उपज में 15 से 20% तक की वृद्धि होने में मदद मिलती है।
7. इस खाद को किसानों के द्वारा बहुत ही कम पूंजी लगाए अपने घरों के आसपास किसी बेकार और बंजर भूमि पर इस खाद को तैयार किया जा सकता है और इससे अच्छा लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।

केंचुआ खाद बनाने में क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए 

1. अगर आप की दुआ साथ बना रहे हैं तो आपको उसके बेड का तापमान 35 से. ग्रे. से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।
2. केंचूओं को चींटी और मेंढक आदि से बचाकर रखा जाए तो ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि यह सभी जीव जंतु के केंचूओं के दुश्मन होते हैं।
3. जब आप खाद बनाने की सामग्री तैयार कर रहे हो तब उसमें रासायनिक उर्वरक नहीं मिलाने चाहिए।
4. जो आपके खाद का कंपोस्ट बेड है उसके आसपास कहीं भी पानी नहीं लगने देना चाहिए।
5. अपने खाद में कभी भी कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
6. अपने कंपोस्ट बेड को हमेशा ढक कर ही रखना चाहिए।

कैसे करें केंचुआ खाद का प्रयोग

जब आप फसल लगा रहे हो तो उसने 15 से 30 दिन पहले ही अपने खाद को मिट्टी में मिला देना चाहिए। इस समय में इन पदार्थों में उपस्थित पौधों में प्रयोग नियमित पोषक तत्व जो होते हैं वह दुर्लभ अवस्था में सुलभ अवस्था से परिवर्तित हो सकते हैं। जो भी सड़े हुए जीवांश होते हैं उसका प्रयोग जब आप बुवाई कर रहे हैं उस समय कर सकते हैं। अपने खाद को मिट्टी में समान रूप से अच्छे से मिला देना ठीक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button