Homeऑटोमोबाइल और शेयर बाजारGram Crop चने की फसल में लगने वाले रोक थाम और इसके...

Gram Crop चने की फसल में लगने वाले रोक थाम और इसके उपाय…

चने की फसल चना gram crop एक प्रमुख दलहनी फसल है जिसे रबी सीजन में लगाया जाता है। इसकी खेती सिंचित और असिंचित दोनों क्षेत्रों में की जाती है। इस समय देशभर के किसान चने की बुआई कर चुके हैं। ऐसे में इसमें लगने वाले प्रमुख रोगों के बारे में जानना बेहद जरुरी है तभी इसकी गुणवत्तापूर्ण और अधिक पैदावार ले पाएंगे।




तो आइए जानते हैं चने की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख रोग और उनके उपाय।

gram crop चने की फसल में लगने वाले रोक थाम और इसके उपाय...
gram crop चने की फसल में लगने वाले रोक थाम और इसके उपाय…

Gram Crop चने की फसल

झुलसा रोग

नीचे की पत्तियों में पीलापन दिखाई देता है और धीरे-धीरे पत्तियां झड़ने लगती है। इस रोग के कारण पत्तियों पर शुरुआत में बैंगनी रंग के धब्बे दिखाई देते हैं और जो बाद में भूरे रंग में तब्दील हो जाते हैं। जिससे पौधा कमजोर हो जाता है और फलियां कम लगती है।

नियंत्रण उपाए

पौधों की बुवाई उचित दूरी पर करनी चाहिए तथा अत्यधिक वनस्पतिक बढ़वार से बचना चाहिए।




इन रोगों के निवारण के लिए क्लोरोथालोनिल 70% WP@ 300 ग्राम/एकड़ या कार्बेन्डाजिम 12% + मैनकोज़ब 63% WP@ 500ग्राम/एकड़ या मेटिराम 55% + पायरोक्लोरेस्ट्रोबिन 5% WG @600 ग्राम/एकड़ या टेबूकोनाज़ोल 50% + ट्रायफ्लोक्सीस्ट्रोबिन 25% WG@ 100ग्राम/एकड़ या ऐजोस्ट्रोबिन 11% + टेबूकोनाज़ोल 18.3% SC@ 250 मिली/एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।




जैविक उपचार के रूप में ट्राइकोडर्मा विरिडी@ 500 ग्राम/एकड़ या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस@ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें ।

जड़ सड़न रोग

इस रोग के प्रकोप से पौधे के तने पर सफेद-सफेद फफूंद के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। वहीं ऊपर की तरफ काले रंग की बिंदियां दिखाई देने लगती है। तना फटकर धीरे-धीरे सूख जाता है।

नियंत्रण उपाय





फसल में यह रोग न लगे इसलिए बीज को उपचारित करके बोना चाहिए।
खड़ी में रोग दिखाई दे तो कार्बेन्डाजिम (50 % WP) का छिड़काव करना चाहिए।

विल्ट रोग

इसे आम बोलचाल की भाषा में उकठा रोग कहा जाता है। यह रोग शुरुआत में चने की फसल में छोटे छोटे टुकड़ों में होता है। इस रोग के प्रकोप से पहले पौधे की पत्तियां मुरझाकर सूखने लगती है। लेकिन बाद चने का पूरा पौधा सूख जाता है। इस रोग से ग्रसित पौधे के तने को चीरकर देखने पर उसमें धागे नुमा काली लाइन नज़र आती है।


नियंत्रण उपाय

उकठा रोग के नियंत्रण के लिए फसल चक्र अपनाना चाहिए यानी की हर वर्ष चने के बुआई के लिए जगह बदल देनी चाहिए।
रोग प्रतिरोधक किस्मों का चयन करना चाहिए।
बुआई से पहले बीज को उपचारित कर लेना चाहिए।
यदि चने की खड़ी फसल में यह रोग दिखाई दें तो कार्बेन्डाजिम (50 % WP) का प्रयोग करें।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular