FASAL BIMA YOJNA UPDATE 2023 : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानो के फसल की सुरक्षा के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना के तहत यदि किसानों की फसल ख़राब हो जाती है, तो उस पर बीमा कवर देने का प्रावधान किया गया है, यानि फसल ख़राब होने पर बीमा दावा (क्लेम) राशि दी जाएगी।
इसे सरकार की दो पूर्ववर्ती योजनाओं से बदला (रिप्लेस) गया है। इन दो योजनाओं में पहली नेशनल एग्री एंश्योरैंस स्कीम और दूसरी मॉडिफाई एग्री एंश्योरेंस स्कीम थी। इन दोनों स्कीम में काफी कमियां थी। पुरानी दोनों योजनाओं सबसे बड़ी कमी उनकी लम्बी दावा (क्लेम) की प्रक्रिया थी।
FASAL BIMA YOJNA नामांकन
प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी कारण से फसल हानि से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना एवं किसानों की आय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2016 से लागू की गई है।इस योजना के तहत खरीफ के लिए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तथा रबी के लिए 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक फसल बीमा के लिए नामांकन कराया जा सकता है। यह योजना ऋणी, अऋणी, बटाईदार, वनपट्टाधारी आदि सभी कृषकों के लिए स्वैच्छिक है।
खरीफ के लिए जिला स्तर पर उड़द, मूंग, तहसील स्तर पर ज्वार, कोदो, कुटकी, मूंगफली, तिल, कपास एवं पटवारी हल्का सतर पर धान सिंचित, धान असिंचित, सोयाबीन, मक्का, बाजरा, अरहर फसलें अधिसूचित की गई है। इन सभी खरीफ फसलों के लिए बीमित राशि का अधिकतम 2 प्रतिशत प्रीमियम एवं कपास के लिए अधिकतम 5 प्रतिशत प्रीमियम देय है।
जानकारी के मुताबिक म.प्र. में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2021 से किसानों को दावा वितरण नहीं किया गया है और अब रबी 2022-23 बीत रहा है तथा खरीफ 2023 सीजन आने वाला है।
PM Fasal Bima Yojana Overview 2023
योजना का नाम। | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना |
योजना की शुरुआत। | 13 मई 2016 |
किसने शुरू किया। | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। |
किस मंत्रालय के अधीन है। | कृषि मंत्रालय। (MINISTRY OF AGRICULTURE & FARMERS WELFARE) |
प्रीमियम की अंतिम तारीख | खरीफ के लिए जुलाई व रबी के लिए दिसंबर माह की अंतिम तारीख। |
अधिकतम क्लेम। | 200000/- |
किसकी योजना है। | केंद्र सरकार। |
आधिकारिक वेबसाइट। | https://pmfby.gov.in/ |
उद्देश्य | किसानों को फसल संबधित नुकसान की भरपाई करना। ( किसानों को सशक्त करना) |
नामांकन खरीफ के लिए
रबी के लिए |
1 अप्रैल से 31 जुलाई
1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर |
लास्ट डेट | खरीफ के लिए 31 जुलाई एवं रबी के लिए 31 दिसम्बर |
टोल फ्री नंबर | 1800 2 660 700 |
यह भी पढ़े –
बजट 2022-23: किसानों की पेंशन के लिए चल रही मान-धन योजना का बजट किया गया दोगुना
FASAL BIMA YOJNA 2023 इस फसल बिमा योजना से किसानो को बहुत आर्थिक सहायता प्रदान होती है जानिए कैसे
FASAL BIMA YOJNA UPDATE 2023 फसल बिमा का नामाकंन खरीफ में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले है जानिए पूरी जानकारी जानिए