FASAL BIMA YOJNA UPDATE 2023 : प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का उद्देश्य निम्नलिखित लक्ष्यों को प्राप्त करना है जिसके माध्यम से कृषि क्षेत्र में निरन्तर उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके है
- अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न फसल हानि/क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
- किसानों की आय को स्थिर करना ताकि उनकी खेती में निरंतरता सुनिश्चित हो सके
- किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके
- कृषि क्षेत्र को ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करना जो किसानों को उत्पादन जोखिमों से बचाने के अलावा खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण और कृषि क्षेत्र की वृद्धि और प्रतिस्पर्धात्मकता में योगदान देगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभ
सरकार ने सभी योजनाओं की समीक्षा करके उनके अच्छे फीचर को किसान हित में नए फीचर शामिल करते हुए यह फसल बीमा योजना बनाई है। यह योजना पुरानी किसी भी योजना से किसान हित में काफी बेहतर है। क्योंकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल के अनुसार किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि बहुत कम कर दी गई है।
क्रम संख्या | फसल | किसान द्वारा देय अधिकतम प्रीमियम (बीमित राशि (Sum Insured) का प्रतिशत) |
1 | खरीफ | 2% |
2 | रबी | 1.5% |
3 | वार्षिक वाणिज्यिक और बागवानी फसलें | 5% |
- किसानों द्वारा देय प्रीमियम राशि में कमी की गई हैं
- नुकसान के 72 घंटें के अन्दर मोबाइल app द्वारा बीमा क्लेम
- प्राकृत आपदा के कारण फसल की बुआई न हो पाने पर जोखिम कवर मिलेगा और किसान को दावा राशि मिल सकेगी
- ओला, जलभराव और लैंड स्लाइड जैसी आपदाओं को स्थानीय आपदा मानकर प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे करके उन्हें दावा राशि प्रदान की जाएगी
- फसल कटने के 14 दिन तक यदि फसल खेत में है और उस दौरान कोई आपदा आ जाती है तो किसान को दावा राशि प्राप्त हो सकेगी
- कोई insurance प्रीमियम कैप नहीं
- नुकसान का आकलन करके तत्काल स्मार्ट फ़ोन द्वारा अपलोड कराया जायेगा जिससे किसानों को बीमा का क्लेम तत्काल मिल सके।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसलें शामिल हैं
- खाद्य फसलें (अनाज-धान, गेहूं, बाजरा इत्यादि)
- दलहन (अरहर, चना, मटर और मसूर सोयाबीन, मूंग, उरद और लोबिया)
- तिलहन (तिल, सरसों,अरंडी,बिनौला, मूँगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तोरिया, कुसम, अलसी, नाइजरसीड्स)
- वार्षिक वाणिज्यिक (कपास, जूट,गन्ना इत्यादि)
- बागवानी फसलें (केला, अंगूर, आलू, प्याज, कसावा, इलायची, अदरक, हल्दी सेब, आम, संतरा, अमरूद, लीची, पपीता, अनन्नास, चीकू, टमाटर, मटर, फूलगोभी)
Fasal Bima Yojana में विभिन्न फसलों की बीमित राशि और प्रीमियम
किसान भाइयों यदि आप PMFBY द्वारा अपनी फसल की बीमा राशि और उसके प्रीमियम के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको नीचे लिखे गए आसन से steps का पालन करना होगा जिससे आप अपने किसी भी फसल की बीमा राशि और उसके insurance प्रीमियम की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं जिससे आप पारदर्शी तरीके से अपनी फसल बीमा की पालिसी ले सकते हैं नीचे संलग्न list में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जनपद में रबी और खरीफ की प्रमुख फसलों हेतु प्रति हेक्टेयर बीमा राशि और प्रीमियम का विवरण दिया गया है
फसल | बीमित राशि (प्रति हेक्टेयर) (Sum Insured) |
प्रीमियम (प्रति हेक्टेयर) | |
रबी | 1-आलू | 110997 | 3663 |
2-गेंहू | 58012 | 870 | |
3-सरसो | 41684 | 625 | |
4-चना | 49959 | 749 | |
5-मसूर | 40205 | 603 | |
6-मटर | 63212 | 948 | |
खरीफ | 1-धान | 76181 | 1524 |
2-बाजरा | 19480 | 390 | |
3-अरहर | 70841 | 1417 | |
4-ज्वार | 25281 | 506 |
PMFBY में फसल की बीमा राशि और प्रीमियम जानें
स्टेप-1 सबसे पहले अपने ब्राउज़र में PMFBY की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in खोले
स्टेप-4 अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आपकी फसल की बीमा राशि और उसके प्रीमियम की detail दिखाई देने लगेगी जैसा कि नीचे इमेज में दर्शाया गया है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
स्टेप-1 सर्वप्रथम अपने ब्राउज़र में ऑफिसियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ को open करें
स्टेप-2 अब आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा जिसमें FARMER CORNER Apply for Crop Insurance by yourself पर क्लिक करें जैसा की नीचे इमेज में दिखाया गया है
स्टेप-3 अब आपके सामने Farmer Application पेज खुलकर आयेगा उसमें Guest Farmer पर क्लिक करना होगा
स्टेप-4 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ गया होगा। जिसमें किसान का नाम, अभिभावक से रिलेशन (पिता के लिए S/O, पुत्री के लिए D/O और पत्नी के लिए W/O) अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर, उम्र जाति और जेंडर भरना होगा। इसके बाद किसान का प्रकार (लघु, सीमान्त या अन्य) और किसान की श्रेणी (खेत का मालिक, किराये पर खेत, अथवा बटाईदार ) भरना होगा।
फिर अपना राज्य, जिला और सब डिस्ट्रिक्ट में अपने ब्लाक का नाम और अन्य जानकारियाँ भरना है। इसके बाद ID टाइप में UID सेलेक्ट करके ID No. में आधार नंबर भरकर उसके बगल Verify पर क्लिक करना है। उसके बाद बैंक का IFSC कोड और बैंक खाता संख्या भरना है। अब Captcha कोड भरकर Create User पर क्लिक करना है। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु आवेदन
स्टेप-1 सबसे पहले अपने ब्राउज़र में ऑफिसियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in खोलें
स्टेप-2 अब होमपेज पर FARMER CORNER Apply for Crop Insurance by yourself पर क्लिक करें। जैसा की नीचे इमेज में दिखाया गया है।
स्टेप-3 इसके बाद आपके सामने Farmer Application पेज खुलकर आयेगा उसमें Login For Farmer पर क्लिक करना होगा
स्टेप-4 अब आपके सामने जो पेज खुलकर आया है। उसमें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और Captcha कोड भरकर Request For OTP पर क्लिक करना है। फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP भरकर Submit पर क्लिक करना है।
स्टेप-5 इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आपकी पर्सनल डिटेल्स और पता खुलकर आ जायेगा। जिसको एक बार पुनः cheak कर लें (यदि कोई कॉलम गलत भरा हो तो उसे सही कर लें) उसके बाद सबसे नीचे Next पर क्लिक करें।
स्टेप-8 इस प्रकार आपका आवेदन पूर्ण हो चुका है। अब आपको बीमा कंपनी चुनकर अपने हिस्से का प्रीमियम जमा करना होगा। जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर बीमा का कन्फर्मेशन मैसेज और रसीद संख्या (Reciept Number) तथा अन्य detail प्राप्त हो जाएगी।
यह भी पढ़े –
PM FASAL BIMA YOJNA 2023 क्या होता है फसल बिमा और क्या फायदे मिलते है इससे किसानो को आइये जाने
PM FASAL BIMA YOJNA UPDATE 2023 फसल बिमा की पूरी जानकरी एक साथ जल्द देखिये
FASAL BIMA YOJNA UPDATE 2023 फसल बिमा योजना के लिए किसान ऐसे करे आवेदन जानिए पूरी जानकरी